फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Majlis in memory of Khamenei, tribute paid with moist eyes

Jaunpur News: खामनेई की याद में मजलिस, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Fri, 06 Mar 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Majlis in memory of Khamenei, tribute paid with moist eyes
शाहगंज। नगर के भादी मोहल्ला स्थित इमामबारगाह बाबुल हवायज में बृहस्पतिवार देर शाम इमाम अयातुल्ला अली खामनेई की याद में मजलिस का आयोजन किया गया। अंजुमन लश्करे मेहदी के सरपरस्ती में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। मजलिस को संबोधित करते हुए मस्जिद करीमन बीबी के पेश इमाम मौलाना डॉ. सैय्यद कमर अब्बास ने कहा कि रहबर आयतुल्ला अली खामनेई की शहादत से दुनिया भर के इंसाफ पसंद लोगों को गहरा दुख पहुंचा है। इतिहास गवाह है कि करबला के बाद भी जुल्म के खिलाफ आवाज उठती रही। उन्होंने कहा कि रहबर ने शहादत को स्वीकार किया लेकिन शैतानी ताकतों के सामने कभी घुटने नहीं टेके। उनकी कुर्बानी कयामत तक इंसाफ और हक की राह दिखाती रहेगी। मजलिस के अंत में मौलाना ने देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ कराई। इस मौके पर साहबे आलम, शाह मोहम्मद, इरफान, मोहम्मद हैदर, मौलाना आबिद हैदर आब्दी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed