{"_id":"6250814816dcc74f383d5827","slug":"maa-kalratri-s-gorgeous-makeup-on-saptami-jaunpur-news-vns6473380162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्तमी पर मां कालरात्रि की हुआ भव्य श्रृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्तमी पर मां कालरात्रि की हुआ भव्य श्रृंगार
विज्ञापन
जौनपुर। नवरात्र की सप्तमी पर शुक्रवार को मां काली का भव्य शृंगार किया गया। मां के दर्शन पूजन के लिए भक्तों की काफी भीड़ रही है। मां शीतला धाम चौकिया और मैहर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। शहर के दक्षिणी छोर पर सिटी स्टेशन रेलवे क्रासिंग के निकट स्थापित मंदिर में मां दक्षिणा काली मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। मां के प्रतिमा अत्यंत मनोहारी है। मां का दर्शन पूजन एवं श्रद्धा समर्पण करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
शुक्रवार को सुबह मां दक्षिणा काली का भव्य श्रृंगार कर पूजन-अर्चन आरती के बाद पट खोल दिया गया। इसके बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण हुआ। सुबह से लेकर देर रात्रि तक मां काली का दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। प्रधान पुजारी भगवती सिंह वागीश ने श्रद्धालुओं को दर्शन कराया जा रहा है। नवरात्रि सप्तमी के दिन नव दुर्गा का सातवां स्वरूप कालरात्रि है। मां दक्षिणा काली के दर्शन करने के लिए दूरदराज से लोग काफी संख्या में यहां पर आते हैं। मां के जयकारे और घंटे घडि़याल की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मौके पर दलसिंगार विश्वकर्मा, रामपाल विश्वकर्मा, एसपी सिंह जाम, वेद प्रकाश सिंह, पप्पू सिंह, अमित निगम आदि उपस्थित रहे। सिंगरामऊ नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना श्रद्धाभाव से की गई। सिद्ध पीठ महाकाली मंदिर पर पिछले सात दिनों से आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। भक्तों ने देवी को जल और पुष्प चढ़ाकर मनोकामना पूर्ति की कामना की। देवी मंदिरों में भक्तों मां काली के सिद्ध मंत्र का उच्चारण कर किया। भक्तों ने देवी को पुष्प, गुग्गल, लौंग के अर्पित कर मनौती मांगी। भक्तों के मुख से लगातार जय अंबे, जय काली और जय दुर्गा के जयकारे लगाए।