{"_id":"606b08a28ebc3e8ccb01ffd0","slug":"lover-couple-ate-poison-girlfriend-s-death-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने खाया जहर, घर से 12 किमी दूर बेसुध मिले, प्रेमिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल ने खाया जहर, घर से 12 किमी दूर बेसुध मिले, प्रेमिका की मौत
Mon, 05 Apr 2021 06:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 05 Apr 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
love couple
जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव से फरार प्रेमी युगल ने रविवार की रात संदिग्ध हाल में जहर खा लिया। दोनों घर से 12 किमी दूर कोहड़ा गांव में बेसुध मिले। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई, जबकि प्रेमी की हालत गंभीर है। परिजनों ने पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है।
पुलिस प्रकरण की छानबीन कर रही है। खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव निवासी युवक (20) का गांव की ही युवती (19) से काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों एक ही जाति के थे। परिवारवालों की सहमति न बनने पर तीन अप्रैल की रात दोनों घर से फरार हो गए।
गांव के एक शादी समारोह में शामिल होने गए दोनों के परिजनों को देर रात घटना की जानकारी हुई तो वह उनकी खोजबीन में जुट गए। रविवार की देर रात दोनों घर से 12 किमी दूर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव में बेसुध हाल में पाए गए। दोनों ने जहर का सेवन कर लिया था।
विज्ञापन
उनके मुंह से झाग निकल रहा था। आसपास के लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां देर रात युवती की मौत हो गई। युवक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों परिवारों से मिलकर पूछताछ की।
एसओ राजेश यादव ने बताया कि छानबीन में प्रेम प्रसंग में ही जहर खाने की बात सामने आई है। युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। युवक की तबीयत में सुधार होने के बाद ही कुछ स्थिति स्पष्ट होगी। उधर, घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। परिजन कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं।