फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Love couple consumed toxic substance, girlfriend died

Jaunpur News: प्रेमी युगल ने खाया विषाक्त पदार्थ, प्रेमिका की मौत

Tue, 06 Feb 2024 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Love couple consumed toxic substance, girlfriend died
रामनगर (जौनपुर)। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बेलवा स्थित ईंट उद्योग पर काम कर रहे प्रेमी युगल ने रविवार की रात विषाक्त पदार्थ खा लिया। प्रेमिका की मौत हो गई। जबकि प्रेमी का बीएचयू में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नेवढि़या के उसराव निवासी दीना सिंह का बेलवा में ईंट भट्ठा है। यहां पर मछलीशहर के कोटवा निवासी प्रदीप (21) जेसीबी ऑपरेटर है। इसी भट्ठे पर छत्तीसगढ़ का एक मजदूर परिवार भी काम करता है। मजदूर की नाबालिग पुत्री से प्रदीप का प्रेम संबंध बन गया। बताया जा रहा है कि प्रेमिका शादी का दबाव बनाने लगी, लेकिन बात नहीं बनी। रविवार की रात नौ बजे भट्ठे के पास प्रदीप ने दो गिलास में विषाक्त पदार्थ का घोल तैयार किया और दोनों ने पी लिया। इससे दोनों अचेत हो गए। इधर खोजबीन करने पर दोनों जमीन पर पड़े मिले। हालत बिगड़ने पर भट्ठा मालिक ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात में प्रेमिका की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि प्रदीप की हालत गंभीर बनी है और उसका बीएचयू में उपचार चल रहा है। मड़ियाहूं के प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रेमिका की उपचार के दौरान मौत हो गई है। प्रेमी की हालत गंभीर होने पर बीएचयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed