फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lord Shri Ram kills arrogant Ravan huge crowd gathers the field cheers sung

असत्य पर सत्य की जीत : प्रभु श्रीराम ने किया अहंकारी रावण का वध, मैदान में उमड़ा जनसैलाब; लगे जयकारे

Sat, 12 Oct 2024 08:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 12 Oct 2024 08:32 PM IST
सार

Jaunpur News: लंकापति रावण का पुतला दहन होते ही पूरा मैदान जय श्रीराम... के नारे से गुंजायमान हो गया। सुरक्षा के बाबत पुलिस प्रशासन की टीम भी तैनात रही।

विज्ञापन
Lord Shri Ram kills arrogant Ravan huge crowd gathers the field cheers sung
रामलीला मैदान में रावण दहन का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहगंज-नगर के रामलीला मैदान में शनिवार को असत्य पर सत्य की हुई जीत विजयादशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। रामलीला मैदान में राम और रावण युद्ध में असत्य की पराजय हुई। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अग्निबाण से रावण दहन के दौरान वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।  

विज्ञापन


रामलीला मैदान में प्रभु के दर्शन और रावण वध देखने के लिए अपार जनसमूह का शैलाब उमड पड़ा। 165 साल पुरानी रामलीला समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल द्वारा की गई आरती के बाद शाहपंजा स्थित संगत जी मंदिर से रामरथ रामलीला मैदान के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन




रामलीला भवन, मेनरोड व श्रीरामपुर रोड होते हुए रोडवेज के रास्ते राम रथ रामलीला मैदान पहुंचा। जहां पूर्व नपा अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया व क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा, भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल, अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी आदि ने राम व लक्ष्मण की आरती किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई
इसके बाद लक्ष्मण मेघनाद, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध की लीला के साथ राम रावण युद्ध का मंचन हुआ और अंत में राम के बाण से रावण का वध हुआ। मैदान में ट्रैक्टर ट्राली की सवारी कर आमजन मानस ने राम रावण का युद्ध देखा। मैदान में अच्छी खासी भीड़ रही। हालांकि, मैदान में दुकानें काफी कम संख्या में लगीं।

सड़कों पर बडे तादाद में भीड़ लगी रही। वही सुरक्षा की दृष्टि से नगर में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया व क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान प्रभारी थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने एक प्लाटून पीएसी व फोर्स के साथ रामलीला मैदान में भ्रमण करते रहे। ग्रामीणांचल व नगर के नागरिक मैदान में ट्रैक्टर ट्राली पर बैठकर रामलीला व रावण वध के साक्षी बने।

वहां उपस्थित लोगों में नगर पालिका अध्यक्ष रचना सिंह, नपा अध्यक्ष पति विरेन्द्र सिंह बंटी, मोनू, राजेश कुमार, फिरतूराम आचार्य जी, भाजपा नेता रत्नेश अग्रहरि, कमलेश अग्रहरि नेता, संस्कार भारती के अध्यक्ष अमित जायसव, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संदीप साहू, मंडल महामंत्री राम पलक सोनी, अमित जायसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, राम सागर, श्यामजी गुप्ता, श्रीष मोदनवाल, अनिल मोदनवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल, अर्पित जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, धीरज पाटिल, विकास जायसवाल, देवेश जायसवाल समेत काफी संख्या में नगर व ग्रामीणांचल के लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed