जौनपुर: दिनदहाड़े बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को लूटा, 70 हजार छीनकर हुए फरार
जौनपुर के रहने वाले स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। वह बैंक से पैसे निकाल कर रहा थे। उन्होंने कुछ पैसे जेब में रख लिए, बाकी के बैग में रख लिए। इस दौरान बाइक सवार बदमाश उन्हें धक्का देकर बैग छीनकर फरार हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा नहर के पास एसबीआई कोल्हुआ के ग्राहक सेवा महराजगंज कस्बा (दुगौली) के संचालक से सोमवार की दोपहर 75 हजार रुपये की लूट हो गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब वह एसबीआई की कोल्हुआ शाखा से 2.85 लाख रुपये निकालकर वापस लौटे थे। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घेरबंदी कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
दुगौली गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार क्षेत्र के गोरखपुर-शाहगंज मार्ग मेन रोड स्थित कस्बे में स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। वह रोज की तरह सोमवार को 12 बजे अपनी बाइक से स्टेट बैंक की शाखा कोल्हुआ बैंक में पैसा निकालने के लिए गए थे।
उन्होंने बैंक से कुल दो लाख 85 हजार रुपये निकाले। इसमें 2 लाख 15 हजार रुपये जेब में रख लिए, जबकि 70 हजार रुपये बैग में रखकर ले जा रहे थे।
आरोप है कि वह भटपुरा पावर हाउस के पास स्थित नहर के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से मुंह बांधे तीन बदमाश अपाची से पहुंचकर उसे धक्का मारते हुए बैग छीनकर नहर के पूरब की तरफ स्थित रोड की तरफ भाग निकले। ऐसे में बैंक संचालक बाइक लेकर सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंचे एसओ संतोष कुमार राय पुलिस बल के साथ घायल संचालक को स्थानीय सीएचसी ले गए। जहां उसका इलाज कराया गया। क्षेत्राधिकारी चोभ सिंह ने भी पीड़ित से घटना के बारे में जानकारी हासिल की।