फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lok Sabha Election 2024 Samajwadi Party machhali shahar candidate Priya Saroj

Lok Sabha Election 2024: कौन हैं प्रिया सरोज, जिनको सपा ने मछलीशहर से दिया टिकट; युवा कंधे पर जताया भरोसा

Sun, 14 Apr 2024 03:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 14 Apr 2024 03:22 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने मछलीशहर लोकसभा सीट से युवा कंधे पर भरोसा जताते हुए प्रिया सरोज को चुनाव मैदान में उतारा है। प्रिया सरोज पूर्व सांसद व वर्तमान में केराकत से विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Samajwadi Party machhali shahar candidate Priya Saroj
मछलीशहर से सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज - फोटो : स्वयं

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद रविवार को जौनपुर व मछलीशहर लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। मछलीशहर लोकसभा की सुरक्षित सीट से सपा ने सुप्रीम कोर्ट की युवा महिला अधिवक्ता प्रिया सरोज (25) को मैदान में उतारा है। प्रिया पूर्व सांसद व वर्तमान में केराकत से विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। 

विज्ञापन


मछलीशहर लोकसभा की सुरक्षित सीट से सपा ने पासी समाज पर दांव लगाया है। सपा ने अपने पुराने नेता तूफानी सरोज पर विश्वास जताते हुए उनकी बेटी प्रिया सरोज को चुनावी जंग में उतारा है। हालांकि सपा के इस निर्णय से भी परिवारवाद सामने आ रहा है। 
विज्ञापन




प्रिया की शिक्षा दिक्षा शुरू से ही दिल्ली से हुई। दिल्ली के एयरफोर्स स्कूल से उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए ग्रैजुएशन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा के एमाईटी यूनिवर्सिटी से 2022 में लॉ की पढ़ाई पूरी की। अभी सुप्रीम कोर्ट में बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वे शुरू से ही पिता के साथ राजनीति में सक्रिय रहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed