{"_id":"9aea3a99c035837a38c2520ecd12d6d3","slug":"litter-blast-killed-two-children-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े में विस्फोट, दो बच्चों की मौत, दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े में विस्फोट, दो बच्चों की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Mon, 20 Apr 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कस्बे के सादीगंज मोहल्ले में रविवार को कूड़े के ढेर में विस्फोट होने से दो बच्चों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। जिला अस्पताल में भर्ती दोनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विस्फोट इतना तेज था कि धमाके की आवाज पांच सौ मीटर दूर तक सुनाई दी। पुलिस विस्फोटक का पता लगाने मे जुटी है। बम निरोधक दस्ते ने भी मौैके पर पहुंच कर जांच की।
घटना की सूचना मिलने पर राज्य मंत्री एवं मछलीशहर के विधायक जगदीश सोनकर भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मंत्री ने घटना स्थल से ही मुख्यमंत्री से बात कर पीडि़त परिवारों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
सादीगंज मोहल्ले के बच्चे सुबह खजूर वाली मस्जिद के पीछे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान पास में रखे कूड़े के ढेर में तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज पांच सौ मीटर दूर तक सुनी गई। विस्फोट से कूड़े के पास खड़े सादीगंज मोहल्ला
निवासी साहिल गुप्ता (11) पुत्र चंद्रभान, गुफरान (11), रिजवान (10) पुत्र सफीक अहमद और सलीम (9) पुत्र मोबीन घायल हो गए। चारो बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से सभी को जिला अस्पताल भेज दिया
गया। साहिल और रिजवान की हालत नाजुक देख दोनों को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। बीएचयू में उपचार के दौरान साहिल और रिजवान की मौत हो गई। इधर घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस के अलावा अपर
पुलिस अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। बम निरोधक दस्ता ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। पुलिस को अभी विस्फोटक का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि आसपास के कुछ घरों में
पटाखा बनाने का काम होता है। आशंका जताई जा रही है कि पटाखे में इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक किसी तरह कचरे में आ गया होगा। जबकि पुलिस यह भी कह रही है कि पटाखे में इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक इतना शक्तिशाली नहीं
हो सकता। अपर पुलिस अधीक्षक रामजी सिंह यादव का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। शीघ्र ही पता लगा लिया जाएगा कि विस्फोटक क्या था और वह कचरे के ढेर में कैसे पहुंचा।