फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Life imprisonment for six murderers including real brothers

यूपी: सगे भाइयों समेत छह हत्यारोपियों को उम्रकैद, धान काटने के विवाद में आठ वर्ष पूर्व हुई थी हत्या

Fri, 08 Jan 2021 12:44 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 08 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for six murderers including real brothers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के सदीरनगंज बाजार में आठ वर्ष पूर्व धान काटने के विवाद में हुई हत्या के मामले में कोर्ट ने सगे भाइयों समेत छह आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सभी आरोपियों पर 58-58 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। इस मामले में दो अन्य आरोपियों को कोर्ट में हाजिर न होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। अपर सत्र न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट शाजिया नजर जैदी ने बृहस्पतिवार को यह फैसला सुनाया।

विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार गहरौल गांव निवासी विनोद कुमार ने पांच नवंबर 2010 को रामपुर थाने में केस दर्ज कराया था। आरोप था कि बागेश मिश्र, संजय मिश्र, अनुज मिश्र, राहुल मिश्र, रिंकू मिश्र, रामकेवल यादव, रघुराज सिंह, लवकुश तिवारी सदीरनगंज बाजार के उत्तर तरफ उसके खेत में धान काट रहे थे।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर उसके पिता लालमन, बहन गीता, चाचा, भाई आदि पहुंचे और धान काटने से मना करने लगे। इस पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन पर लाठी-डंडा व गड़ासा से हमला कर दिया। इसमें पिता लालमन, बहन गीता को गंभीर चोट आई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पिता लालमन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने विवेचना के बाद कोर्ट में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपियों को सजा सुनाया। बागेश मिश्र, संजय मिश्र, राहुल, रिंकू व रामकेवल को हत्या का दोषी पाते हुए उम्रकैद का आदेश दिया। वहीं लवकुश तिवारी व रघुराज सिंह के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed