Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Licenses of four food shops suspended, seven issued notice

Jaunpur News: चार खाद दुकानों के लाइसेंस निलंबित, सात को नोटिस

Fri, 13 Nov 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Licenses of four food shops suspended, seven issued notice
उर्वकर प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते जिला कृ​षि अ​धिकारी विनय सिंह।
जौनपुर। उर्वरक बिक्री में अनियमितता पर जिला कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को चार खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए, जबकि सात को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दुकान पर रेट बोर्ड और स्टॉक और बिक्री रजिस्टर न रखने पर कार्रवाई की गई है। जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि किसान सहायता केंद्र धर्मापुर पर रेट बोर्ड और स्टॉक बोर्ड नहीं मिलने पर लाइसेंस निलंबित किया गया। धर्मेंद्र कुमार गुप्ता मुफ्तीगंज के यहां उर्वरक वितरण में अनियमितता मिली। सोनू बीज भंडार तरांव मोड़ पर स्टॉक और बिक्री रजिस्टर उपलब्ध नहीं थे। वहीं आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र शिकारपुर में उर्वरक वितरण में अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निलंबित किया गया। इसके अलावा किसान बीज भंडार धर्मापुर का स्टॉक रजिस्टर अपूर्ण मिलने, मनीष बीज भंडार केराकत के अभिलेख अधूरे होने और अशोक बीज भंडार केराकत पर रेट बोर्ड नहीं मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। राजपूत खाद भंडार बजरंग नगर बिना सूचना चस्पा किए बंद मिला। वहीं अजय बीज भंडार तरांव मोड़ पर रेट बोर्ड नहीं पाया गया। अपर जिला कृषि अधिकारी के निरीक्षण में मां शारदा खाद एवं बीज भंडार भटेवरा और एसएस एग्रीजंक्शन केंद्र मोलनापुर भी बिना सूचना के बंद मिले। इन सभी को नोटिस जारी किया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी ने निर्धारित मूल्य से अधिक पर उर्वरक बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed