{"_id":"a0802750561247ba14e726683c656ef3","slug":"lawyers-outrage-over-attacks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों पर हो रहे हमलों से नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों पर हो रहे हमलों से नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Sat, 05 Sep 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकीलों पर आए दिन हो रहे हमले को लेकर उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के आह्वान पर दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के नेतृत्व में वकीलों ने शुक्रवार को दीवानी परिसर में चक्रमण कर प्रदर्शन किया।
इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। साथ ही वकीलों पर आए दिन हो रहे हमलों पर रोष प्रकट किया।
इस दौरान हमले में मारे जाने वाले वकीलों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने, आश्रितों को नौकरी देने और मामले की सीबीआई जांच कराने की मंाग की। मुख्यमंत्री को मांगों से संबंधित पत्रक फैक्स किया।
अधिवक्ताअें ने कहा कि वर्तमान समय अधिवक्ता भी सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन उन पर हमला हो रहे हैं। अभी हाल ही गोरखपुर में वकील विजय कुमार श्रीवास्तव व आजमगढ़ में वकील मुन्नीलाल यादव की हत्या और प्रतापगढ़ में मुकेश
विज्ञापन
शर्मा एडवोकेट पर कातिलाना हमला सहित शाहजहांपुर एवं बरेली में वकीलों पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज किया जाना इसका उदहरण है। जिसके विरोध में शुक्रवार को वकीलों द्वारा विरोध दिवस मनाया गया। प्रदर्शन करने वालों में
उपाध्यक्ष अवधनारायन तिवारी, जयप्रकाश सिंह, रमेशचंद्र पाल, चंद्रप्रकाश दुबे, शैलेंद्र कुमार मिश्र, राकेश कुमार द्विवेदी, आलोक कुमार सिंह, अखिलेश तिवारी, राधेश्याम वर्मा व अनुराग यादव आदि रहे।