फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Laughed at the door 65 Pantgen

एक डोर में उड़ाई 65 पंतगें

Tue, 20 Jan 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 20 Jan 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Laughed at the door 65 Pantgen
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सोमवार को मोहम्मद हसन इंटर कालेज परिसर में पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम सुहास एलवाई ने कहा कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


एक डोर में 65 पतंग उडाने में खुर्रम प्रथम, रियान ने फैंसी पतंग उड़ाने पर दूसरा स्थान, दिनेश ने 32 पतंग उड़ाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।  सबसे अधिक पेंच काटने की प्रतियोगिता में शकील गद्दा को पहला स्थान मिला, मिसम दूसरा तथा  विष्णु को तीसरा स्थान मिला। पतंग सजाने में आफताब को पहला, सुरेंद्र मोहन वर्मा दूसरा और फरहान को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुहास एलवाई और पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने की। एसडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, डीडीओ तेज प्रताप मिश्र, डीपीआरओ एके सिंह, अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला का आयोजक मंडल ने स्वागत किया। फ्रेंड्स डांस ग्रुप  के बच्चों ने अतिथियों को पतंग भेंट किया। निर्णायक मंडल में दिवाकर पाठक, नईम हैदर, डा. जंग बहादुर यादव सुरेंद्र मोहन वर्मा आदि मौजूद थे। नगर पालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. उदय राज सिंह ने बच्चों के साथ गाजे बाजे के साथ अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिया कालेज के प्रधानाचार्य सैयद असद काजमी, सैयद आलमदार जैदी, डा. सुबास सिंह, डा. कमर अब्बास लायंस क्लब के अध्यक्ष मो. मुस्तफा, विनीत सेठ, फैंड्स डांस ग्रुप के सलमान शेख, अवधेश, प्रदीप कुमार सिंह बब्बू, राम प्रवेश, तूफेल अहमद, असगर मेंहदी, मिर्जा सरदार, सहायक निर्वाचन अधिकारी रमाकांत राम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed