{"_id":"68e40f3007a7bb0838075ee4","slug":"lathicharge-on-idol-immersion-procession-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-142074-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर चलाईं लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर चलाईं लाठियां
विज्ञापन
नगर में शनिवार की देर रात दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस व श्रद्धालुओं के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर नाचते युवकों पर पुलिस लाठीचार्ज किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है। हालांकि हम वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।
नगर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों से शनिवार की देर रात विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा था। श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इसी दौरान नगर के मुख्य मार्ग पर कुछ युवकों के नृत्य को लेकर पुलिस व श्रद्धालुओं में कहासुनी हो गई। पुलिस ने इस दौरान लाठीचार्ज कर दिया और दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। उधर, नगरवासियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
शाहगंज से निषाद पार्टी के विधायक रमेश सिंह ने कहा कि पुलिस का तानाशाही रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।