फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Land acquisition bill filled shout in protest

भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में भरी हुंकार

Thu, 23 Jul 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Thu, 23 Jul 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Land acquisition bill filled shout in protest
भूमि अधिग्रहण बिल  के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लाक और गांव स्तर पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन


जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है। सरकार की गलत नीतियों के कारण आम आदमी पिस रहा है।

 जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस निकालकर अम्बेडकर तिराहे पर पुतला फूंक कर सभा की।

 बक्शा और सिकरारा विकास खंड क्षेत्र में कांग्रेस की प्रदेश सचिव श्वेता राय के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया।इस मौके पर कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान बचाओ, भ्रष्टाचार मिटाओ, वादा निभाओ आंदोलन के तहत सभा को संबोधित
विज्ञापन


करते हुए प्रदेश सचिव और जौनपुर की प्रभारी श्वेता राय ने कहा कि जब से भाजपा केंद्र में आई है तब से भ्रष्टाचार चरम पर है। कहा कि मोदी के झूठे वादे को लेकर पुतला दहन कर रहे हैं। इस मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्यक्ष अमित राय, विनय शंकर राय, दीपक मौर्य, बब्लू गुप्ता, पवन सिंह और श्रीकांत ने भी संबोधित किया। अंबेडकर तिराहे पर सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री देश में अमीर और

गरीब को अलग करना चाहते हैं। पूंजीपतियों के हाथ देश को गिरवी रखना चाहते हैं। विजय शंकर उपाध्याय, नेयाज ताहिर ने सरकार के नीतियों की निंदा की। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष नेयाज ताहिर के नेतृत्व में अपने अपने वार्डो में

प्रदर्शन किया। बरसठी: कटवार में इंद्रजीत गौतम, शिबहादुर, अखिलेश, रामचंद्र पांडेय ने पुतला फूंक कर विरोध जताया। जमालापुर में अभिजीत सिंह के नेतृत्व में बाजार में कार्यकर्ताओ ने पुतला फूंक कर विरोध जताया।

इस मौके पर राहुल सिंह, दीपक, विनय आदि मौजूद थे। सिकरारा के हरखपुर गांव में राजीव निषाद, जितेंद्र, करन, कुदंन, जयप्रकाश ने विरोध कर पुतला फूंका। खुटहन में राकेश मिश्र के नेतृत्व में पुतला फूंककर विरोध जताया।

मडिय़ाहूं के विश्वकर्मा मंदिर परिसर में ओमप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में भूमि अधिग्रहण का विरोध किया। इस मौके पर धमेंद्रए श्यामराज पटेलए महेद्रकुमार अरविंद आदि मौजूद थे। बक्शा के धनियामऊ अगरौरा गांव में बब्लू गुप्ता के

नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर विरोध जताया। कहाकि केंद्र सरकार किसान और मजदूर विरोधी हैं। कार्यक्रम में देवराज पांडेयए भगौतीए जयशंकर दूबेए गणेश शर्मा आदि मौजूद थे। रामपुर बाजार में रमेश चंद्र उपाध्याय के

नेतृत्व में पुतला फूंककर सरकार की नीतियों की निंदा की। इस मौके पर अशोक पटेलए रमेश चंद्र उपाध्याय आदि मौजूद थे।

सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर तिराहे पर ब्लाक काग्रेंस कमेटी द्वारा प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता वरिष्ठ कंाग्रेस नेता सुरेश मिश्र ने किया।

इस मौके पर श्याम किशोर शुक्ल, चक्रमणि पाण्डेय, चन्द्रशेखर शुक्ल, सीता राम पटेल, हदय नारायन मुन्ना, राधेश्याम मल्लू, जयप्रकाश तिवारी, कंकडी, शाहजादे, विधिदेव शुक्ल, पूर्व वीडीओ ओम प्रकाश पाण्डेय, विनय कुमार गुप्त,

 शिवानन्द तिवारी, लल्लू सोनी, बबली जायसवाल आदि सभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश तिवारी कंकडी ने किया ।
बदलापुर: कांग्रेसियों ने घनश्यामपुर में बैठक में विनोद त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष कमला प्रसाद त्रिपाठी ने केंद्र की नीतियों को निंदा की। इसके अलावा बदलापुर खुर्द, रतासी चौराहा और घनश्यामपुर में विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन

 किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण तिवारी और संचालन अवनीश पाण्डेय ने किया। बैठक में संजय चतुर्वेदी, अवधेश तिवारी शीतला प्रसाद मिश्र मुंशीराम बाबूराम यादव लालता प्रसाद तिवारी व अन्य रहे। खेतासराय:


 कार्यकर्ताओं ने मछरहट्टा बाजार में पुतला फूंका। आफताब अहमद, जौहर अब्बास, सकील अहमद, डा. लुकमान, इंद्रजीत, लौहर, नजीमुद्दीन, बामिक अंसारी आदि मौजूद थे। महराजगंज में सार्दूल सम्राट की अगुआई में पुतला दहन किया गया। विजय प्रताप सिंह, कृपाशंकर, राघवेंद्र दत्त आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed