फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Khet Mazdoor Union demonstrated in Tehsil

खेत मजदूर यूनियन ने तहसील में किया प्रदर्शन

Tue, 08 Sep 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Khet Mazdoor Union demonstrated in Tehsil
किसान समस्या समाधान के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मछलीशहर। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को तहसील में धरना प्रदर्शनि किया। राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्री मांग पत्र एसडीएम अमिताभ यादव को सौंपा। समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की।

वक्ताओं ने कहा कि हर जरुरतमंद को प्रति माह 10 किलो अनाज 6 माह तक दिया जाए। गरीब, निराश्रित परिवारों को भरण पोषण के लिए 7500 रुपये, मनरेगा मजदूरों को 200 दिन काम, बेरोजगारी भत्ता की व्यवस्था की जाए। रोजगार गारंटी कानून लागू किया जाए। दान गांव में 37 अपात्रों के पट्टे की जांच कर निरस्त किया जाए। आवश्यक वस्तुओं, मंडी कानून, कृषि व्यापार, बिजली कानून, श्रम कानून में दोहन की प्रवृत्ति रोका जाए। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था में सुधार किया जाय। अध्यक्षता डॉ. वसंत लाल यादव और संचालन रामकिशुन ने किया। प्रदर्शन में जयलाल सरोज, राधिका, पुष्पा, दुर्गावती, गीता, सुनीता, चंद्रावती, रामजियावन, विमला, सरोजा, सीमा मौर्य आदि शामिल रहीं।--
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed