फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   karva chauth

पार्लर पहुंचकर सजी महिलाएं, मेंहदी रचाने की रही होड़

Tue, 03 Nov 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
karva chauth
जौनपुर। करवा चौथ बुधवार को है। इसकी पूर्व संध्या पर मंगलवार को तैयारियां जोरों पर रहीं। जहां महिलाएं सजने संवरने ब्यूटी पार्लर पहुंची तो वहीं करवा, चलनी सहित अन्य सामानों की खरीद भी होती रही। बंदी के बावजूद त्योहार से जुड़े सामानों की बिक्री के लिए दुकानें खुली रहीं। मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं में खासा उत्साह रहा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष चतुर्थी को मनाए जाने वाले करवा चौथ व्रत को लेकर महिलाएं कई दिनों से तैयारियों में जुटी हुई हैं। साड़ी, कपड़े, जेवर, चूड़ी, कंगन, बिंदी, पायल से लेकर शृंगार गार से जुड़े अन्य सामानों की बिक्री होती रही। उपचुनाव के लिए प्रशासन ने जिले के बाजारों को बंद करने का निर्देश दिया था। इसलिए एक दिन पहले ही ज्यादातर महिलाओं ने खरीदारी कर ली थी। मंगलवार को बाजार में सन्नाटा छाया रहा। दोपहर बाद त्योहार से जुड़े सामानों की कुछ दुकानें खुलीं। ब्यूटी पार्लर के शटर भी खुले रहे। कोई मेकअप कराने तो कोई मेंहदी रचाने पार्लर पहुंचा। शाही पुल पर मेंहदी रचने वालों के स्टालों पर महिलाएं-युवतियां नंबर लगाकर खड़ी रहीं। आचार्य डॉ. रजनीकांत द्विवेदी का कहना है कि रात 7.54 बजे चंद्र दर्शन होगा। इसके बाद महिलाएं पूजन कर सकेंगी। करवाचौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष में करक चतुर्थी को किया जाता है। सुहागिन महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं और अविवाहित लड़कियां अच्छे वर की कामना के लिए भी व्रत रखेंगी। शिव-पार्वती और कार्तिकेय की पूजा के बाद चंद्र को अर्घ्य देकर पारण करेंगी। रात 12 बजे तक पूजा का संयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed