{"_id":"d085acea3f3310508fd34fcc53c0872a","slug":"kanvrion-the-jam-imposed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवरियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवरियों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Fri, 14 Aug 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जफराबाद थाना क्षेत्र के हौज गांव के पास गुरुवार को बाइक की चपेट में आने से कांवरिया घायल हो गया। घटना से गुस्साए साथी कांवरियों ने घटनास्थल पर हाईवे जाम कर दिया।
पुलिस के प्रयास से आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। सुल्तानपुर जिले के लंभुआ निवासी सुनील यादव (25) सुजानगंज स्थित गौराशंकर धाम में जलाभिषेक करने के बाद साथी कांवरियों के साथ काशी विश्वनाथ वाराणसी जा रहा
था। कांवरियों का झुंड हौज गांव के पास पहुंचा था तभी बाइक के धक्के से सुनील यादव घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार युवक फरार हो गया। घायल कांवरिया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित
विज्ञापन
साथी कांवरियों ने घटना स्थल पर ही सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना पर जलालपुर, जफराबाद और लाइनबाजार थानाध्यक्ष मय फोर्स पहुंच गए। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया।