फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jngi was a commotion at the station

जंघई स्टेशन पर मचाया हंगामा

Wed, 06 Apr 2016 12:42 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Wed, 06 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Jngi was a commotion at the station
जंघई रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को आरक्ष्‍ाण कार्य ठप होने के बाद खिड़की पर लगी यात्रियों की भीड़
जंघई रेलवे स्टेशन पर बिजली न होने से आरक्षण कार्य घंटों बाधित रहा। जिसके चलते यात्रियों ने जमकर हंगामा मचाया।  कारण यात्रियों ने जमकर बवाल काटा। घंटेभर बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर आरक्षण केंद्र पर टिकट की बिक्री शुरू हुई तब जाकर मामला शांत हुआ। सूचना पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को समझाया बुझाया।
विज्ञापन


जंघई आरक्षण केंद्र मंगलवार को सुबह आठ बजे खुला। टिकट काउंटर बाबू ने आरक्षण केंद्र खोला तो पता चला की यूटीएस में बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। यूटीएस खराब होने की जानकारी जब यात्रियों को हुई तो उन्होंने हंगामा करते हुए नारेबाजी शु्रू कर दी।
विज्ञापन


काउंटर पर तैनात बाबू जावेद खान और सन्तोष कुमार ने इसकी जानकारी बिजली विभाग के  प्रभारी दिनेश कुमार को दी। आधे घंटे बाद दिनेश ने मौके पर पहुंचकर यूटीएस को ठीक किया तब जाकर आरक्षण और टिकट का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने के लिए जीआरपी और आरपीएफ को काफी मशक्कत करनी पड़ी। टिकट के लिए यात्रियों को घंटो कतार में खड़ा रहना पड़ा। हंगामा करने वालों में  शिव कुमार वारी, मनीष सिंह, इन्तयाज अहमद, रामचन्द्र गुप्ता, दीपक कुमार, घनश्याम पटेल, शिव कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed