फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   JE suspended for corruption

भ्रष्टाचार के आरोप में जेई निलंबित

Wed, 22 Jun 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
JE suspended for corruption
प्रधानमंत्री आवास योजना में जेई द्वारा लाभार्थी से पैसे की मांग करना भारी पड़ा। आरोप की जांच के बाद मंगलवार को परियोजना अधिकारी डूडा ने आरोपी जेई अवधेश कुमार यादव को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक अम्बेडकर नगर मोहल्ले की महिला लाभार्थी शीला देवी पत्नी विजय प्रताप ने अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी समेत उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों की सूची में उसका नाम अंकित है। अगली कार्रवाही के लिए जेई द्वारा पैसे की मांग की जा रही है। पैसा न देने पर उक्त योजना के लाभ से वंचित करने की धमकी दी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए परियोजना अधिकारी डूडा द्वारा जांच कराए जाने पर आरोप सही पाया गया। जिसमें जेई को निलंबित कर दिया गया। अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने जेई के निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि लाभार्थी से धनराशि की मांग करने और कार्य में रुचि न लेने के आरोप में जेई पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed