{"_id":"57c088ca4f1c1bf707d4f070","slug":"je-and-the-contractor-will-be-recorded-on-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई और ठेकेदार पर दर्ज किए जाएंगे केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई और ठेकेदार पर दर्ज किए जाएंगे केस
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने शुक्रवार को अचानक तेजीबाजार-लोहिन्दा मार्ग की जांच की। इस दौरान दो किमी. तक बनी सड़क गड्ढे में तब्दील देख उन्होंने जेई और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया, और सड़क को गुणवत्ता युक्त बनाने का निर्देश दिया।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 12.900 किमी तेजी बाजार से लोहिंदा बधवा बाजार तक मार्ग बनाया जा रहा है। जिसकी अनुमानित लागत 423.81लाख रुपये है। जिसे बनाने के लिए आरएन कांट्रक्सन रामदासपुर फतेगंज और कार्य निस्पादन अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग पीआईयू टू की देखरेख में बनाई जा रही है। एक माह में उक्त मार्ग को लोहिंदा चौराहे से महराजगंज थाना तक लगभग दो किमी तक बना दिया गया था। लेकिन वह भी उखड़ कर गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी से की गई थी।
जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार की सुबह अचानक लोहिंदा चौराहा पहुंचे। इस दौरान तेजीबाजार-लोहिन्दा मार्ग की जांच की जिसमें दो किमी. तक बन चुके उक्त मार्ग को गड्ढे में तब्दील होता देख खासा नाराज हुए। उन्होंने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार व आरईएस के जेई को जमकर फटकार लगाई। साथ ही ठेकेदार व जेई के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।