{"_id":"670cc9bcdf1f17547504171e","slug":"jaunpur-trader-vikrant-seth-murder-case-people-blocked-road-for-arresting-criminal-2024-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में चक्का जाम: बदमाश की गोली से घायल सर्राफा व्यवसायी की मौत पर बवाल, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में चक्का जाम: बदमाश की गोली से घायल सर्राफा व्यवसायी की मौत पर बवाल, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
Mon, 14 Oct 2024 01:12 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 14 Oct 2024 01:12 PM IST
सार
जौनपुर जिले में बदमाश की गोली से घायल व्यवसायी की मौत के बाद सोमवार को लोगों ने चक्का जाम कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंगनगर कोइलारी मार्ग पर गत बुधवार बदमाश की गोली से घायल सर्राफा व्यवसायी की रविवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद सोमवार सुबह तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने के कारण आक्रोशित व्यापारियों और परिजनों ने आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर चक्का जाम कर बवाल काटा।
विज्ञापन
दरअसल चकरा गांव निवासी सर्राफा व्यवसायी विक्रांत सेठ पुत्र चंद्रमोहन को बुधवार शाम दुकान बंद कर के घर लौटते समय उसकी ही कार में बैठे एक बदमाश ने उसके शरीर मे 3 गोलियां दाग दी थी और फिर पैदल ही फरार हो गया। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में वाराणसी के ट्रामा सेंटर में ले जाकर इलाज कराया जा रहा था।
विज्ञापन
सिर और पेट में लगी गोली के कारण रविवार को विक्रांत की मौत हो गई। आक्रोशित व्यापारियों और परिजनों ने सोमवार सुबह 6 बजे ही बाजार बंद का एलान कर सड़क पर चक्का जाम कर दिया। उनका आरोप है कि पुलिस इस मामले में हिला हवाली कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
मौके पर मौजूद लोगों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कुछ लोगों ने तो यह भी आरोप लगाया कि कुछ पुलिस कर्मी आरोपी से मिले हैं, जो सारे मामले की जानकारी समय- समय पर आरोपी को दे रहे हैं। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी जौनपुर ने मामले को संभालते हुए परिजनों को आश्वसन दिया कि आरोपी की गिरफ्तारी मंगलवार तक हो जाएगी। हालांकि इस मामले में अभी तक यह नहीं पता चल पाया कि विक्रांत के साथ आरोपी कार में कब और कहां से बैठा था। हमला होने का सही कारण भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन