फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur road accident Several children injured involving collision between bus and school van

Jaunpur Accident: तेज रफ्तार बस ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, सात बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा

Thu, 20 Aug 2026 10:01 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 20 Aug 2026 10:01 AM IST
सार

Jaunpur Road Accident News: जौनपुर जिले में बृहस्पतिवार की सुबह सड़क हादसा हुआ, जिसमें कई स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
Jaunpur road accident Several children injured involving collision between bus and school van
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Jaunpur News: जिले में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर उकनी गांव के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार निजी बस की टक्कर से डीआरएम पब्लिक स्कूल मधुपुर की स्कूल वैन पलट गई। हादसे के समय वैन में करीब नौ बच्चे सवार थे। वैन पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य बच्चों को भी चोटें आईं।
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
स्कूल वैन मुंगराबादशाहपुर की ओर से सुजानगंज जा रही थी इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बस के चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास करते हुए वैन में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूल वैन सड़क किनारे पलट गई। आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चों को वैन से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने भी राहत कार्य में सहयोग किया। 
विज्ञापन




ये हुए हादसे का शिकार
हादसे में आदित्य यादव (11) पुत्र प्रमोद यादव निवासी जखनियां, थाना पवारा को भर्ती कराया गया। वहीं सिद्धार्थ यादव (10) पुत्र राजेश यादव निवासी जखनियां, थाना पवारा, प्रभाष यादव (12) पुत्र प्रदीप यादव निवासी माडवादोडक, थाना पवारा, अनिरुद्ध यादव (10) पुत्र अजय यादव निवासी माडवादोडक, थाना पवारा और आर्यन यादव (10) पुत्र प्रमोद यादव निवासी जखनियां, थाना पवारा आकाश तिवारी (10) पुत्र हृदय तिवारी निवासी जखनियां पवांरा, शिवम तिवारी (8) पुत्र राकेश तिवारी जखनिया पवांरा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी सुजानगंज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; मिर्जापुर में बारिश का कहर: कच्चे मकान ढहने से दंपती समेत तीन की मौत, एक घायल; परिजनों को मिलेंगे चार-चार लाख

तीन बच्चे रेफर
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए सिद्धार्थ यादव, प्रभाष यादव और आदित्य यादव को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायल बच्चों का उपचार सीएचसी में किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष निरीक्षक गजानन चौबे, चौकी प्रभारी धनंजय राय और क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा मौके पर पहुंचीं और घटना की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गए। 

हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए तथा अपने-अपने बच्चों का हाल जाना। थानाध्यक्ष गजानंद चौबे ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे में शामिल बस को हिरासत में ले लिया गया है।

Jaunpur road accident Several children injured involving collision between bus and school van
घायल बच्चों का हाल जानने पहुंचे जौनपुर के डीएम - फोटो : अमर उजाला
घायल बच्चों का हाल जानने के लिए डीएम सैमुअल पॉल एन दोपहर में जिला अस्पताल पहुंचे। डीएम ने मौके पर डॉक्टरों की टीम से बातचीत कर उचित इलाज के लिए कहा।वहीं मामले की छानबीन के निर्देश दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed