फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   jaunpur Police recovered robbed truck with batteries worth RS one crore one quintal ganja found in same truck after 24 hours

जौनपुरः एक करोड़ की बैटरियों संग लूटे गए ट्रक को पुलिस ने किया बरामद, 24 घंटे बाद उसी में मिला एक क्विंटल गांजा

Thu, 23 Sep 2021 06:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 23 Sep 2021 06:05 PM IST
सार

बरामदगी के बाद डीसीएम ट्रक को बक्शा थाने में खड़ा किया गया था। घटना के 24 घंटे बाद गुरुवार सुबह उसी डीसीएम से पांच बोरा गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का वजन करीब एक क्विंटल बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
jaunpur Police recovered robbed truck with batteries worth RS one crore one quintal  ganja found in same truck after 24 hours
बक्शा थाने में ट्रक से उतारा जा रहा गांजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक करोड़ रुपये की बैटरियों से लदी डीसीएम के लूटे जाने की घटना का मात्र डेढ़ घंटे में पर्दाफाश कर अपनी पीठ थपथपाने वाली जौनपुर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बैटरियों से लदी डीसीएम ट्रक को बक्शा थाने में खड़ा किया गया था। घटना के 24 घंटे बाद गुरुवार सुबह उसी डीसीएम से पांच बोरा गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का वजन करीब एक क्विंटल बताया जा रहा है। इस पूरे प्रकरण को एसपी अजय साहनी ने गंभीरता से लिया है। बक्शा थानाध्यक्ष विनोद कुमार को इसके लिए तलब किया गया है।

विज्ञापन


वहीं इस खबर के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि क्या बुधवार को पुलिस ने उक्त वाहन की जांच नहीं की थी। अगर ट्रक में गांजा की जगह बम रखा होता तो क्या होता। फिलहाल इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में है।
विज्ञापन


बता दें कि सुल्तानपुर के चांदा निवासी चालक राज नारायण तिवारी ने डीसीएम में वाराणसी से एक कंपनी के टावर की पांच बैटरियां मंगलवार की शाम लादी थीं। चालक के मुताबिक, एक बैटरी की कीमत 20 लाख रुपये है। वह बैटरियां लेकर लखनऊ जा रहे थे। रात 12:30 बजे रास्ते में जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन के पास कार सवार चार बदमाशों ने गाड़ी को ओवरटेक करके रोक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पिस्टल सटाकर डीसीएम कब्जे में ले लिया और राज नारायण घायल कर दिया। उसने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बक्शा, महराजगंज, बदलापुर पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश रात डेढ़ बजे हिलाली के पास बैटरियां और ट्रक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने इन्हें कब्जे में ले लिया। आरोपी की तलाश जारी है। डीसीएम ट्रक को बक्शा थाने में खड़ा किय गया। गुरुवार को जांच की गई तो उसमें बैटरियों के साथ पांच बोरा गांजा मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed