{"_id":"674debc5d2d6e2a28906fe11","slug":"jaunpur-news-pradhan-and-secretary-fight-haldi-police-station-both-parties-complaint-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News : हल्दी थाने के गेट पर प्रधान व सचिव में मारपीट, दोनों पक्षों ने दी तहरीर; हैरान कर देगा ये कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News : हल्दी थाने के गेट पर प्रधान व सचिव में मारपीट, दोनों पक्षों ने दी तहरीर; हैरान कर देगा ये कारण
Mon, 02 Dec 2024 10:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 02 Dec 2024 10:48 PM IST
सार
Jaunpur News : ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों के भुगतान को लेकर दोनों लोगों में मारपीट हुई थी। माैके पर माैजूद लोगों ने उनको हटा-बढ़ा दिया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ हल्दी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
जाैनपुर के हल्दी थाने के गेट पर सोमवार को ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्योँ के भुगतान को लेकर ग्राम प्रधान व सचिव में मारपीट हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। ग्राम प्रधान के विरुद्ध ब्लाॅक के कर्मचारी लामबंद हो गए हैं।
विज्ञापन
विकास खंड बेलहरी के ग्राम पंचायत बजहरा के ग्राम प्रधान वीरबहादुर यादव की पनीर की दुकान हल्दी थाना के गेट के सामने है। ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एक माह से ग्राम पंचायत का चार्ज लिया हूं। बिना विकास कार्य कराए ही ग्राम प्रधान की ओर से भुगतान का दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन
दो दिन पहले भी गालीगलौज के साथ भुगतान न करने पर नौकरी नहीं करने देने तक की धमकी दी थी। सोमवार को प्रधान ने फोन करके बुलाया और दुकान पर फर्जी भुगतान का दबाव बनाते हुए गाली देने लगे। वहां से उठकर चला तो पीछे से थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
मामले में बीडीओ शकील अहमद के नेतृत्व में सचिव व रोजगार सेवकों ने थाने पर तहरीर दी है। इधर, ग्राम प्रधान वीरबहादुर यादव ने बताया कि पूर्व में हुए कार्यों के भुगतान के लिए सचिव 20 प्रतिशत कमीशन मांग रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सचिव ने मेरे ऊपर हाथ उठा दिया। थाने में तहरीर भी दी है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया की भुगतान को लेकर ग्राम प्रधान व सचिव में विवाद हुआ है। तहरीर दोनों तरफ से मिली है। मामले की जांच की जा रही है।