फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   jaunpur news

मछलीशहर में एक्सिस बैंक लूट कांड का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Thu, 19 Dec 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
jaunpur news
जौनपुर। मछलीशहर की एक्सिस बैंक में 16 नवंबर को हुई लूट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन, एक रिवाल्वर, कारतूस और लूट के 1.20 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ में उसने घटना में शामिल अपने अन्य दो साथियों का भी नाम बताया है। उसने गिरोह के अन्य साथियों के साथ गुजरात के छत्राल व गांधीनगर में हुई बैंक लूट और 7 दिसंबर को बरसठी में ग्राहक सेवा केंद्र से 42 हजार लूट की घटना में भी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अशोक कुमार ने बताया कि मछलीशहर थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय सर्विलांस टीम के साथ कस्बे के मडिय़ाहूं चौराहे पर वांछित बदमाशों की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान मुखबिर ने बैंक लूटकांड में शामिल एक बदमाश के बंधवा के रास्ते नगर की ओर आने की सूचना दी। पुलिस टीम ने जमहर तिराहे के पास घेरेबंदी की। कुछ देर बाद ही एक व्यक्ति बाइक से आता दिखा। पुलिस पर नजऱ पड़ते ही वह बाइक मोड़कर भागना चाहा लेकिन उसे पकड़ लिया गया। उसकी पहचान अजित बिंद उर्फ बाबू लोहार निवासी डगरियांव थाना सिकरारा के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बैंक लूट की घटना में संलिप्तता स्वीकार की। उसके पास से चोरी की बाइक, एक पिस्टल, दो मैगजीन, रिवाल्वर, कारतूस, 1.20 लाख रुपये नकद बरामद हुआ। उसने बताया कि अपने दो अन्य साथियों के साथ उसने मछलीशहर में बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसका दूसरा साथी सचिन बिंद निवासी कटाहित खास मछलीशहर है, जबकि तीसरे साथी का नाम पता सचिन ही जानता है। लूट का बाकी माल सचिन के पास है। उसने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों का नाम कमलेश बिंद निवासी महराजगंज, अजहरुद्दीन, चांद अली, संतोष यादव, रेनू यादव उर्फ पारुल का नाम बताया है। गिरोह के इन साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देते हैं। उन्होंने गुजरात के छत्राल स्थित एक्सिस बैंक शाखा में 16 फरवरी को 43.88 लाख और 12 मार्च को गांधीनगर स्थित एसबीआई शाखा में लूट की कोशिश को अंजाम दिया था। सात दिसंबर को बरसठी में ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की घटना को भी अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed