फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   jaunpur news

विनियमितीकरण और यूजीसी पे स्केल की उठाई मांग

Thu, 19 Dec 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
jaunpur news
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित योजना अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रमों में कार्यरत शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। विनियमितीकरण और यूजीसी पे स्केल की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कुलपति को सौंपा।
विज्ञापन

स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ.अनुराग मिश्र ने कहा कि अनुदानित महाविद्यालयों में संचालित स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों को बीएड की तर्ज पर अनुदान सूची पर लेते हुए कार्यरत शिक्षकों का विनियमितीकरण किया जाना चाहिए। समान कार्य के लिए समान वेतन के आधार पर अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों में स्ववित्तपोषित योजनाअंतर्गत संचालित पाठ्यक्रमों में कार्यरत संविदा शिक्षकों को यूजीसी के निर्धारित न्यूनतम वेतनमान वार्षिक वेतन वृद्धि और महंगाई भत्ता के साथ दिया जाए। संविदा समाप्त कर पूर्णकालिक नियमित नियुक्ति दी जाए। यूजीसी के न्यूनतम वेतनमान ट्रेजरी से दिया जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर सरकार कोई निर्णय नहीं लेती तो 16 जनवरी को प्रदेश के शिक्षक विधान भवन का घेराव करेंगे। अनुदानित महाविद्यालय विश्वविद्यालय अनुमोदित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विजय प्रताप तिवारी, पूविवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ.विजय कुमार सिंह व महामंत्री डॉ.राहुल सिंह ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर महामंत्री डॉ.अभय कुमार मालवीय, डॉ.घनश्याम दुबे, डॉ.अचल कुमार सिंह, डॉ.उदय प्रताप पांडेय, डॉ.अतुल सिंह, डॉ.हेमंत सिंह, डॉ.अवधेश पांडेय, डॉ.संतोष सिंह, डॉ.दुष्यंत त्रिपाठी, डॉ.सुशील मिश्रा, डॉ.जीके द्विवेदी, डॉ.सुलक्षणा पांडेय, डॉ.साधना राय, डॉ.रजनीकांत द्विवेदी, डॉ.अनीता सोनी, डॉ.पूनम, डॉ.अनिल सिंह, डॉ.संतोष पांडेय, डॉ.कर्मजीत सिंह, डॉ.अजय मिश्र, डॉ.छवि उपाध्याय, डॉ.बीडी सिंह, डॉ.रफीक अहमद, डॉ.चंद्रशेखर, डॉ.मनोज पाठक, डॉ.मृत्युंजय, डॉ.नमिता, डॉ.महेंद्र सिंह, डॉ.सचिंद्र सिंह, डॉ.पारोली सिंह, डॉ.आजाद कुमार सिंह, डॉ.रविंद्र तिवारी, डॉ.यूपी सिंह, डॉ.दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed