Jaunpur Corona Update: एएसपी ग्रामीण, कानूनगो सहित 65 नए मरीज मिले
- जिले में 2694 हुई कुल कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या, 34 की जा चुकी है जान
- स्वस्थ हुए 72 मरीज, अब 1208 रह गए कोरोना के एक्टिव केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को भी 65 नए पॉजिटिव केस आए। एएसपी ग्रामीण, मड़ियाहूं तहसील का कानूनगो सहित कई सरकारी कर्मचारी कोरोना से संक्रमित मिले हैं। नए मरीजों के बाद कुल पॉजिटिव केस की संख्या 2694 हो गई है। इसमें 34 की मौत हो चुकी है। पहले से भर्ती 72 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद एक्टिव केस 1208 रह गए हैं।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में जगह-जगह कैंप लगाकर मरीजों की जांच की जा रही है। मोबाइल टीमें सैंपल भी ले रही हैं। जिला अस्पताल परिसर में बने सैंपल कलेक्शन सेंटर में भी जांच कराने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। एएसपी ग्रामीण को कई दिनों से सर्दी, खांसी और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने पहले रैपिड किट से जांच कराई। इसके बाद सैंपल भी दिया। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
शहर के कालीकुत्ती, वाजिदपुर दक्षिणी, शकरमंडी, खरका तिराहा, पुरानी बाजार, भंडारी स्टेशन, रासमंडल, बड़ी मस्जिद, कुत्तुपुर, उर्दू बाजार मोहल्ले में नए मरीज पाए गए हैं। बरईपार के रामपुर सहिजद प्राथमिक स्कूल पर आयोजित शिविर में मड़ियाहूं तहसील के कानूनगो समेत परिवार के तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। यहां कुल 85 लोगों की जांच हुई। पॉजिटिव मिले तीनों में कोई लक्षण नहीं है।
महराजगंज ब्लाक परिसर में बीडीओ, एडीओ पंचायत सहित 29 लोगों का सैंपल लिया गया। अधीक्षक डॉ स्वतंत्र कुमार ने बताया कि 29 में तीन की रैपिड किट से जांच की गई। तीनों सैंपल निगेटिव रहे। अन्य 26 सैंपल लैब भेजे गए हैं। जांच टीम में डॉ केके बौद्ध, अभिषेक कुमार, एलटी राजबहादुर आदि रहे।सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में भी तीन मरीज मिले हैं।
इनके अलावा मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर, सिकारारा और डोभी ब्लाक में गांवों में भी कोरोना के नए केस की पुष्टि हुई है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 1731 सैंपल के रिजल्ट आए। इसमें 65 पॉजिटिव हैं। शुक्रवार को 72 मरीज स्वस्थ भी हुए। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 2098 नए सैंपल लिए गए। इसे मिलाकर अब तक 50424 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। इसमें 47547 की रिपोर्ट भी आ चुकी है।
जौनपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को भी 65 नए पॉजिटिव केस सामने आए। एएसपी ग्रामीण, मड़ियाहूं तहसील का कानूनगो सहित कई सरकारी कर्मचारी कोरोना से संक्रमित मिले हैं। नए मरीजों के मिलने के बाद जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 2694 हो गई है। इसमें 34 की मौत हो चुकी है। पहले से भर्ती 72 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद एक्टिव केस 1208 हो गए हैं।