फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur BJP MLA expressed displeasure over police action

जौनपुर: भाजपा विधायक ने उठाया पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, कहा- बेगुनाहों का उत्पीड़न बंद करें 

Fri, 11 Sep 2020 03:26 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 11 Sep 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur BJP MLA expressed displeasure over police action
एसपी से मिलकर आते भाजपा विधायक व अन्य - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं के हुसेनपुर इटाएं गांव में बीती रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस टीम पर पथराव के बाद पुलिसिया तांडव का आरोप लगाते हुए जफराबाद विधायक शुक्रवार को एसपी ऑफिस पहुंच गए। उन्होंने घटना में पुलिस की भूमिका पर कड़ी नाराजगी जताई। घर में घुसकर महिलाओं-बच्चों की पिटाई और बेगुनाहों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। विधायक ने मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने उन्हें समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


दरअसल, हुसेनपुर इटाएं गांव में मुसहर और पटेल समाज के लोगों के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चला आ रहा है। इसी मामले में दो दिन पूर्व एक व्यक्ति ने शराब के नशे में धुत होकर दूसरे पक्ष को गाली देना शुरू कर दिया। इससे दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया था। प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप से उस दिन तो मामला शांत हो गया, लेकिन गुरुवार रात फिर से दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पीआरवी-112 पर लोगों ने हमला बोल दिया। सीओ, कोतवाल पर भी पथराव किया था। सीओ राजेंद्र कुमार समेत आठ पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। घटना के बाद उपद्रवियों की तलाश में पुलिस ने देर रात गांव में हर घर की तलाश ली। आरोप है कि इस दौरान पुलिस कई घरों में दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। महिलाओं-बच्चों की पिटाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसिया तांडव से गांव के पुरुष सदस्य फरार हो गए। शुक्रवार को उन्होंने जफराबाद विधायक डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह से मिलकर गुहार लगाई तो विधायक उनके साथ पुलिस ऑफिस पहुंच गए। पुलिस के रवैए पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की। उन्होंने शांति व्यवस्था कायम करते हुए वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई के लिए कहा।

विधायक का कहना था कि विवाद मुसहर और पटेल समाज के बीच था, लेकिन पुलिस ने चौहान समाज के लोगों की पिटाई कर दी। घरों में घुसकर महिलाओं-बच्चों की पिटाई की। पुलिस के व्यवहार से पूरे गांव में भय का माहौल है। लोग गांव छोड़कर पलायन कर चुके हैं।

वापस लौटने से कतरा रहे हैं। एसपी अशोक कुमार ने उन्हें आश्वस्त किया कि गांव में शांति व्यवस्था बहाल कराई जाएगी। किसी निर्दोष को नहीं फंसाया जाएगा। मामले में जो भी दोषी होगा, जांच कर उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed