{"_id":"43873ddeb49487a315dbee286a9b70da","slug":"iq-purification-sacrifice-by-shicshamitron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Fri, 20 Mar 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समायोजन में हो रही देरी को दूसरे बैच के शिक्षामित्र सहन नहीं कर पा रहे हैं। समायोजन में हो रही देरी से नाराज शिक्षामित्रों ने गुरुवार को प्रदेश सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया।
नगर के विसर्जन घाट स्थित नव दुर्गा मंदिर परिसर में शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष संदीप यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दूसरे बैच के शिक्षामित्र शामिल थे।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष, महामंत्री और सभी ब्लाकों के अध्यक्षों ने भी शिरकत की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने फरवरी की आखिरी तारीख तक दूसरी बैच का समायोजन करने का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन
मार्च भी बीतने वाला है, लेकिन अब तक दूसरे बैच के शिक्षामित्रों के समायोजन के लिए सरकार कोई फैसला नहीं ले सकी है। उन्होंने कहा कि वह अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक और इंतजार कर सकते हैं।
सरकार ने अगर अप्रैल के पहले सप्ताह तक समायोजन की प्रक्रिया नहीं शुरू की तो शिक्षामित्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर दुर्गा मौर्या, मो. अब्बास, दिनेश गौतम, अतुल गुप्ता, कृष्णकांत, अजय सिंह आदि मौजूद थे।
सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर ब्लाक के शिक्षामित्रों की बैठक में भी सरकार के प्रति नाराजगी जताई गई। बैठक की अध्यक्षता सिद्धार्थ त्रिपाठी ने की। इस मौके पर रवींद्र कुमार, संतोष पांडेय आदि मौजूद थे।