फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Instructions given to prepare hi-tech nursery and mother plant in 10 acres

10 एकड़ में हाईटेक नर्सरी व मदर प्लांट तैयार करने का दिया निर्देश

Wed, 29 Jun 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to prepare hi-tech nursery and mother plant in 10 acres
बक्शा। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कुलपति प्रोफेसर विजेंद्र सिंह मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा पहुंचे। केंद्र निरीक्षण के दौरान कुलपति ने मौजूद वैज्ञानिकों से 10 एकड़ में हाईटेक नर्सरी व मदर प्लांट तैयार करने का निर्देश दिया। इसके अलावा वैज्ञानिकों से एक एकड़ में मत्स्य पालन कर जनपद के मत्स्य पालकों के लिए मुनाफा के क्षेत्र में नजीर बनाने की बात कहीं। कृषि विज्ञान केंद्र पर भ्रमण कर कुलपति ने उपज खेत, मत्स्य तालाब, बकरी पालन, नर्सरी, वर्मी कम्पोस्ट, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन आदि का निरीक्षण किया। कुलपति ने वैज्ञानिकों से किसान हित में कार्य करने व गावों में जानकारियां देने का निर्देश दिया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया ने कुलपति का स्वागत किया। इस दौरान प्रसार वैज्ञानिक डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सोनकर, उद्यान वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार सिंह, गृह वैज्ञानिक डॉ. ममता आर्या, फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. रूपेश सिंह, फसल उत्पादन डॉ. लालबहादुर गौड़, मत्स्य वैज्ञानिक डॉ. हरिओम वर्मा, डॉ. अनिल कुमार, प्रक्षेत्र प्रबन्धक अमित सिंह मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed