फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Inspired to build a toilet

शौचालय बनवाने के लिए किया प्रेरित

Sun, 28 Feb 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Inspired to build a toilet
मंडलायुक्त वाराणसी नितिन रमेश कोकर्ण ने शनिवार को खुद के गोद लिए गए जलालपुर ब्लाक के काकोरी गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव में विकास कार्यों की समीक्षा की और घर घर शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित
विज्ञापन


 किया।   उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अगली बार इस गांव में आने पर अगर शत प्रतिशत घरों में शौचालय बनाने का काम पूरा हो चुका होगा तो  अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ वरीयता के आधार पर दिया जाएगा। कुपोषित
विज्ञापन


बच्चों की सेहत में सुधार होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण करवाने वाले परिवार को 12 हजार रुपये उनके खाते में भेज दिया जाएगा। इस मौके पर नेत्र रोगी बच्चों को चश्मा वितरित किया गया। उन्होंने
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से पहाड़ा और अंग्रेजी विषय से कई सवाल पूछे बच्चों ने सवाल का जवाब दिया तो प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों की टीम ने बच्चों और ग्रामीणों का

स्वास्थ्य परीक्षण किया। सीएमओ डा. दिनेश कुमार यादव ने 9 जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए सात टीका लगवाने का सुझाव ग्रामीणों को दिया। कहा कि पांच बीमारियों से बचाव के लिए एक इंजेक्शन जो बच्चों को निशुल्क

 लगाया जाता है उसकी बाजार में कीमत 13 सौ रुपये है। मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि गत माह मातृत्व सप्ताह में जिले में अच्छा होने से प्रदेश में जनपद को पहला स्थान मिला है।   बीडीओ  विरेन्द्र कुमार

 को दो दिन के भीतर पात्र शौंचालय लाभार्थियों एवं अन्य योजनाओं के लिए सूची तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर आयुक्त ने लगभग दो दर्जन छात्र छात्राओं को चश्मा, पुष्टाहार आदि वितरित किया। मंडलायुक्त ने

 कहा कि पिछलीबार जब वह इस गांव में आए थे तो 24 बच्चे अति कुपोषित, 74 कुपोषित बच्चे मिले थे। 9 कुपोषित बच्चे सामान्य श्रेणी में और 19 अति कुपोषित बच्चे कुपोषित की श्रेणी में चले गए हैं। इसके लिए उन्होंने


अभिभावकों, अंागनबाड़ी कार्यकर्ता विभागीय अधिकारियों की सराहना भी की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी केराकत सुशील लाल श्रीवास्तव, सीओ आरकेसिंह, तहसीलदार जयराम मौर्या, सीडीपीओ मीनी गुप्ता, आपूर्ति निरीक्षक आरके तिवारी, मो. असलम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed