फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Innocent death due to drowning in a pit

गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत

Tue, 19 May 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Innocent death due to drowning in a pit
सोख्ता गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत
विज्ञापन

- सुबह सूरत से अगहुआ लौटा था परिवार, थककर सो रहे थे सभी
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरगंज। थाना क्षेत्र के अगहुआ गांव में मंगलवार को गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत हो गई। घटना के वक्त परिवार के लोग सो रहे थे। नींद खुलने पर जब बच्चे की तलाश हुई तो गड्ढे में उसका शव मिला। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मासूम की मौत से रो-रोकर उनका बुरा हाल है।

अगहुआ गांव निवासी मिठाई सरोज का पुत्र राकेश अपनी पत्नी नीलम, बेटा आर्यन (4) व बेटी प्रिया के साथ सूरत में रहता था। मंगलवार की सुबह ही वह घर पहुंचा। यात्रा की थकान के बाद परिवार घर में सो रहा था। इसी दौरान आर्यन खेलते हुए घर के बाहर चला गया। वह घर के पास बने नए सोख्ता के गड्ढे में डूब गया। अपराह्न करीब तीन बजे जब बच्चे को घर में न पाकर परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की तो गड्ढे में उसका शव देख सन्न रह गए। शव को बाहर निकाल परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मां नीलम का रो-रोकर बेहोश हो जा रही थी। बेटे के शव से लिपट कर विलाप करते हुए वह बार-बार कह रही थी कि जिस कोरोना से बचने के लिए अपने एकलौते पुत्र को लेकर घर आई, वही पुत्र घर पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही मौत के मुंह में समा गया। उनका करुण क्रंदन देख लोगों की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed