फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   industry trade delegation workers out Bike processions

एफडीआई के विरोध में व्यापारियों ने निकाला जुलूस

Tue, 23 Dec 2014 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 23 Dec 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
industry trade delegation workers out Bike processions
प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन और नगर अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों ने नगरपालिका स्थित टाउनहाल मैदान से बाइक जुलूस निकाला।

शहर के विभिन्न रास्तों से होता हुआ जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारमंडल अपने अधिकारों को हासिल करने के लिए संघर्ष करेगा। कहा कि आज प्रदेश का व्यापारी लूटा जा रहा है।

एक तरफ डकैत लूट रहे हैं तो दूसरी ओर अधिकारी लूट रहे हैं। तीसरी ओर नेता भी व्यापारियों को लूट रहे हैं। जिला महामंत्री रवि मिंगलानी और नगर अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता ने कहा कि अब खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम भी लूटपाट का जरिया बन गया है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उद्योग व्यापारमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने प्रयास कर लाइसेंस बनवाने की तिथि तीन बार बढ़वाई, लेकिन किसी प्रतिनिधि ने व्यापारियों के लिए कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिला संरक्षक राजदेव यादव और सुरेंद्र सिंहानिया ने कहा कि इस संदर्भ में श्री मिश्रा के नेतृत्व में देश के व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और स्वास्थ्य सचिव लव शर्मा से भी मिल चुका है लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक कुछ नहीं किया है।


 जिला युवा अध्यक्ष संतोष अग्रहरि और जिला उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी ने भी विचार व्यक्त किया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम में परिवर्तन के संबंध में प्रदर्शनकारियों ने पीएम को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed