फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In association with the murder of lawyers boil

वकीलों की हत्या से संघ में उबाल

Sat, 31 Oct 2015 12:43 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sat, 31 Oct 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
In association with the murder of lawyers boil
 आजमगढ़ के अधिवक्ता सिंहासन यादव और प्रतापगढ़ के इंद्रमणि शुक्ल के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को वकीलों के विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन  किया। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन


 हत्यारोपियों की गिरफ्तारी तक आंदोलन की चेतावनी दी। आजमगढ़ में अधिवक्ता सिंहासन यादव और प्रतापगढ़ में अधिवक्ता इंद्रमणि शुक्ला की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों अधिवक्ताओं की हत्या के विरोध में दीवानी
विज्ञापन


न्यायालय के अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के सभागार में सत्येंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर हत्या की निंदा करते हुए शोक व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की
विज्ञापन
विज्ञापन


 कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अधिवक्ताओं पर लगातार हमले और उनकी हत्या हो रही है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दिया कि अगर हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरे प्रदेश के अधिवक्ता आंदोलन पर जाने को बाध्य


होंगे। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और हो हल्ला किया। इस मौके पर मंत्री जयप्रकाश सिंह, दिनेश प्रताप सिंह,  रमेश पाल, बृजनाथ पाठक, अवधेश सिंह, सत्यनारायण सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, रवींद्र विक्रम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed