{"_id":"6aecde3636f8e20aa50cfb73","slug":"in-an-exciting-contest-bhadohi-academy-defeated-azad-sports-by-six-runs-jaunpur-news-c-191-1-gyn1003-151043-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: रोमांचक मुकाबले में भदोही एकेडमी ने आजाद स्पोर्ट्स को छह रनों से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: रोमांचक मुकाबले में भदोही एकेडमी ने आजाद स्पोर्ट्स को छह रनों से दी शिकस्त
विज्ञापन
महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में भदोही क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
क्षेत्र के महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में भदोही क्रिकेट एकेडमी व आजाद स्पोर्ट्स क्लब के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें भदोही क्रिकेट एकेडमी की टीम ने रोमांचक मुकाबले में आजाद स्पोर्ट्स क्लब की टीम को छह रनों से हरा दिया। भदोही की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 35 ओवर के मैच में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। जिसमें शिव कुमार ने 43 रन, अनुराग ने 28, आशीष कुमार ने 27, सूरज ने 24 और नीरज ने 22 रनों का योगदान किया। आजाद स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से गेंदबाजी में आदर्श मौर्य को तीन विकेट, आदर्श गौतम और कृष्णा यादव को दो-दो विकेट व सत्यम मोदनवाल को एक विकेट मिला।
जवाब में खेलने उतरी आजाद स्पोर्ट्स क्लब की टीम अंतिम समय तक संघर्ष करती रही और 184 रनों पर सिमट गई। इसके चलते 6 रनों से पराजय का सामना करना पड़ा। आजाद स्पोर्ट्स की तरफ से बल्लेबाजी में कृष्णा यादव ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 43 रन बनाए।
इसके अलावा संदीप बिंद ने 28 रन, अवध कुमार ने 20, आकाश उपाध्याय व जितेन्द्र ने 17-17 रन बनाए।
भदोही स्टेडियम की टीम की तरफ से गेंदबाजी में आशीष ने 3 विकेट, शिवकुमार, सूरज ने 1-1 विकेट लिए।