फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Improvements in the faults of forelane, improve rigging

फोरलेन की खामियों की ली सुध, जुटे सुधारने में

Fri, 19 Feb 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Improvements in the faults of forelane, improve rigging
जलालपुर में हाईवे दुर्घटना से बचने के लिए कराया जा रहा काम। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जलालपुर। वाराणसी-लखनऊ फोरलेन पर मौजूद मिट्टी के ढेर, टूटी सड़कें से अब जल्द ही लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। फोरलेन पर व्याप्त कमियों अमर उजाला ने 14 फरवरी के संस्करण में गंभीरता से उठाया था। नतीजतन शुक्रवार से इन कमियों को दूर करने का काम शुरू हो गया। सड़कों पर स्पष्ट रूप से डायवर्जन दिखे इसके लिए लंबा चौड़ा जंक्शन व क्राश पेंटिंग बनाई जा रही है।
विज्ञापन

जलालपुर में वाराणसी-लखनऊ फोरलेन का काम चल रहा है। बेतरबीत तरीके से हो रहे कार्य की वजह से असबरनपुर, लहंगपुर त्रिलोचन महादेव बॉर्डर से लेकर जौनपुर बॉर्डर तक एक्सीडेंट प्वाइंट बन गया है। जगह-जगह मिट्टी के ढेर लग हैं तो सड़कें भी टूट गई थी। डायवर्जन भी स्पष्ट नहीं होने की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी। एक माह के भीतर हुए एक्सीडेंट से दर्जन से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। बृहस्पतिवार को भी दिशा भ्रमित होने के बाद अनियंत्रित होकर एक ट्रक ने कार को टक्कर मारते हुए बाइक सवार को रौंद दिया था। इसे लेकर अमर उजाला ने पिछले रविवार व सोमवार के अंक में प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। इसे संज्ञान में लेते हुए गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटिड के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर रोनाल्डो मार्टिस ने कर्मचारियों व अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। इस दौरान नवनिर्मित हाइवे पर चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लाने और जगह-जगह पड़े मिट्टी के ढेर को हटाने सहित डायवर्जन को ठीक ढंग से दिखाने और टूटी सड़कों का मरम्मत कराने का निर्देश दिया था। शुक्रवार से कमियों को सुधारने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मनमाने ढंग से हो रहा काम, जिम्मेदार बने हैं बेपरवाह
जौनपुर। प्रमुख संदीप कुमार सिंह सहित स्थानीय लोगों ने हाइवे पर आए दिन हो रहे दुर्घटना पर रोष जताया। उनका कहना है कि हाईवे पर काम करा रही कार्यदाई संस्था जीपीएल प्रोजेक्ट कंपनी मानक के विरुद्ध मनमानी ढंग से कार्य करवा रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं। हम अमर उजाला को धन्यवाद देते हैं, जिसने मामले का संज्ञान में लेते हुए पिछले दो दिनों तक प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। इसके बाद कार्यदाई संस्था गायत्री प्रोजेक्ट के कर्मचारी हरकत में आए। अगर फिर इसमें कार्यदायी संस्था की ओर से लापरवाही बरती गई तो सड़क पर विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed