फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If there is pyuria in pregnant women, unhealthy babies will be born

गर्भवती महिलाओं में पायरिया हो तो पैदा होग अस्वस्थ शिशु

Mon, 02 Aug 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
If there is pyuria in pregnant women, unhealthy babies will be born
जौनपुर। नेशनल ओरल हेल्थ डे के उपलक्ष्य में रविवार को केयर डेंटल स्पेशियलिटी सेंटर रूहट्टा में स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर भी लगाया गया। गोष्ठी मुंह को स्वस्थ और बेहतर बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

डॉ. तूलिका मौर्य ने कहा कि मुख को अच्छे से साफ न रखने पर दांतों एवं मसूढ़ों की बीमारी जल्द ही हो जाती है। मसूढ़ों की बीमारी (पायरिया) न केवल दांतों को बल्कि हृदय रोग, मधुमेह, एल्जाइमर, जैसी बीमारियों को भी बढ़ावा देती है। गर्भवती महिलाओं को पायरिया हो तो अस्वस्थ शिशु के जन्म की संभावना रहती हैं। इसलिए दांत एवं मसूढ़ों की अच्छे से देखभाल करना अत्यंत आवश्यक है। डॉ. गौरव प्रकाश ने बताया कि दांतों को साफ रखने के लिए दिन में दो बार सुबह और रात में सोने से पहले ब्रश अवश्य करना चाहिए। मुंह से बदबू, मसूढ़ों से खून, दांतों का हिलना, मसूढ़ों का दांतों को छोड़ना इत्यादि होने पर अपने दंत चिकित्सक से संपर्क करें। गोष्ठी में डॉ. शिशिर, डॉ. अंकुर अग्रवाल, डॉ. मुकेश शुक्ला, डॉ. शिखा शुक्ला, डॉ. शशांक, मोहित शर्मा, अजीत विश्वकर्मा, प्रदीप, नीरज, अवधेश गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed