फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If not a rink, giving skills to the forelane

रिंक नहीं तो फोरलेन पर ही दे रहे हुनर को धार

Thu, 01 Apr 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
If not a rink, giving skills to the forelane
हाईवे पर रोलिंग स्केटिंग करते बच्चे। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जहां चाह, वहां राह...ये कहावत सुनी तो सभी ने होगी लेकिन इसे चरितार्थ कर रहा हैं बच्चों का एक समूह वह भी निर्माणाधीन फोरलेन पर।
विज्ञापन

बात हो रही है संसाधनों के अभाव के बावजूद मेहनत के बल पर अपनी प्रतिभा को संवार कर रोलर स्केटिंग में लगातार मेडल जीत रहे अलग-अलग स्कूलों के बच्चों की। अगर इनमें कुछ एक सा है तो बस वह है कुछ कर गुजरने की चाह। कोई घर की छत पर प्रैक्टिस कर रहा है तो किसी ने निर्माणाधीन फोरलेन को ही रिंक (स्केटिंग ट्रैक) बना लिया है।
रुहट्टा की रिद्धिमा हों या मदारपुर की अनुप्रिया। प्रियांश, चंदन, रोहन सरीखे ऐसे कई बच्चों के नाम हैं। महज 6-7 वर्ष की उम्र वाले इन बच्चों को रोजाना शाम को फोरलेन पर प्रैक्टिस करते देख हर कोई हैरान रह जाता है। स्केटिंग के दौरान इनकी कलाबाजियां न सिर्फ रोमांच से भरती हैं, बल्कि इनकी प्रतिभा का कायल भी बना देती हैं। अलग-अलग स्कूलों के ये बच्चे पिछले दो वर्ष से स्केटिंग का अभ्यास कर रहे हैं। जिले में स्केटिंग के लिए कोई सुविधा न होने के बावजूद इनके हौसले नहीं टूटे हैं। सीखने और कुछ अलग करने की ललक में इन्होंने अपने रास्ते खुद बना लिए। रोलर स्केटिंग फेडरेशन के जिला सचिव विजय कुमार की देखरेख में इन बच्चों का प्रशिक्षण चल रहा है। विजय बताते हैं कि स्केटिंग में तमाम चुनौतियां तो हैं, लेकिन बच्चों की धुन के आगे सब बौनी हैं। पहले कलेक्ट्रेट परिसर में ही सुबह और शाम को अभ्यास होता था। अब निर्माणाधीन वाराणसी-लखनऊ फोरलेन को चुना गया है। इस मार्ग पर अभी आवागमन शुरू नहीं हुआ है। एहतियात के तौर पर दोनों तरफ से सड़क को ब्लॉक कर बीच में बच्चों को अभ्यास कराया जाता है। अभिभावक भी खुद बच्चों के साथ मौजूद रहते हैं। करीब पांच वर्ष पहले 10-12 बच्चों से इसकी शुरुआत हुई थी। यह संख्या अब 40 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

इनसेट
नेशनल स्तर पर चुने गए चार खिलाड़ी
फोरलेन पर ही प्रैक्टिस करते हुए जिले के बच्चे स्केटिंग में खूब मेडल बटोर रहे हैं। हाल ही में नोएडा में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों को सात मेडल मिले हैं। सेंट पैट्रिक में पहली कक्षा की छात्रा रिद्धिमा ने 05-07 वर्ष आयु वर्ग के दो सौ मीटर, मदारपुर निवासी अनुप्रिया ने इसी आयु वर्ग के 400 और 600 मीटर के रिंक रेस में गोल्ड मेडल जीता है। 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पूनम यादव ने 1000 मीटर के रोड रेस में ब्रांज, 1000 मीटर रिंक रेस में सिल्वर और 500 मीटर के रिंक रेस में ब्रांज मेडल जीता है। अब यह तीनों राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे। पिछले साल केरल में हुए राष्ट्रीय स्तर की टीम स्पर्धा में भी जिले के कई खिलाड़ियों ने राज्य स्तर का प्रतिनिधित्व करते हुए मेडल जीता है।

रोलिंग स्केटिंग करने वाले बच्चे। संवाद

रोलिंग स्केटिंग करने वाले बच्चे। संवाद- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed