{"_id":"603a917c8ebc3e8cd11fda3c","slug":"husband-resigns-from-sp-over-insulting-pankhuri-pathak-jaunpur-news-vns5771910122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखुड़ी पाठक के अपमान पर पति ने सपा से दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखुड़ी पाठक के अपमान पर पति ने सपा से दिया इस्तीफा
विज्ञापन
जौनपुर। पुलिस हिरासत में किशन यादव की मौत के मामले में शोक जताने आए अखिलेश यादव की परिजनों के साथ सोशल मीडिया में वायरल तस्वीर पर हंगामा मच गया है। कांग्रेस की प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने तस्वीर के आधार पर अखिलेश यादव पर तंज कसा तो जौनपुर निवासी सपा कार्यकर्ता ने पंखुड़ी पाठक को फेसबुक पर ही खूब भला बुरा कहा है। इससे आहत होकर पंखुड़ी पाठक के पति और सपा के प्रवक्ता रहे अनिल यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस मामले में शुभम यादव समेत कुछ अन्य पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
11 फरवरी की रात बक्शा थाने में चकमिर्जापुर गांव निवासी किशन यादव की मौत हो गई थी। पुलिस ने एक लूट में शामिल होने के आरोप में हिरासत में लिया था। बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शोक जताने जौनपुर आए थे। उन्होंने चकमिर्जापुर गांव जाकर किशन के परिजनों से भी मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने अपने ट्वीटर पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की। एक तस्वीर में अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठकर परिजनों से बात कर रहे हैं, जबकि परिजन जमीन पर बैठे हैं। अखिलेश यादव के सामने मिठाई और बोतल का पानी रखा हुआ है। इसी तस्वीर को आधार बनाकर कांग्रेस की प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था कि अखिलेश यादव पीड़ित परिवार से शोक जताने गए थे या मिठाई खाने। उनके इस पोस्ट पर तमाम तरह की टिप्पणियां र्हुइं। जौनपुर के ही शुभम यादव ने इसी पोस्ट पर पंखुड़ी पाठक को काफी भला बुरा कहा। आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। इस टिप्पणी के बाद पंखुड़ी पाठक के पति और सपा के प्रवक्ता रहे अनिल यादव ने महिलाओं के अपमान की बात कहते हुए सपा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने लखनऊ में जौनपुर के मीरगंज निवासी शुभम यादव सहित कुछ अन्य लोगों पर केस भी दर्ज कराया है।