फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Husband divorced over Saudi phone over dowry

दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो पति ने सऊदी से फोन पर दिया तलाक

Tue, 26 Jan 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Husband divorced over Saudi phone over dowry
जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के सिपाह मोहल्ले में दहेज की मांग पूरी न होने और बेटी पैदा होने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को सऊदी अरब से फोन पर तलाक दे दिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पति व ससुराल वालों समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिपाह मोहल्ला निवासी रुकैया बानो ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए ससुराल वालों पर आरोप लगाया था। कहना था कि 31 जुलाई 2016 को उसका निकाह केराकत के महताब आलम से उसका निकाह हुआ। शादी में काफी उपहार दिया गया, लेकिन पति व ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर उसे प्रताड़ित करने लगे। पति सऊदी अरब चला गया। इसी बीच उसे बेटी पैदा हुई तो ससुराल वालों का उत्पीड़न बढ़ गया। बीते 26 दिसंबर को दोपहर में पति महताब ने फोन पर उसे गालियां देते हुए कहा कि दहेज की मांग पूरी नहीं की तो अब वह दूसरी शादी करेगा। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर फोन पर तीन तलाक दे दिया। ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की और सिपाह चौराहे पर छोड़कर भाग गए। कोतवाली प्रभारी संजीव मिश्र ने बताया कि एसपी के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

---
जमानतदार का सत्यापन न करने पर थानाध्यक्ष तलब
जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र के छिनैती के मामले में कोर्ट से आरोपी की जमानत मंजूर करने के 10 दिन बाद भी जमानतदारों का सत्यापन न करने के मामले में एसीजेएम तृतीय ने थानाध्यक्ष को तलब किया है। प्रपत्रों के साथ उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। आरोपी रूद्रेश कुमार यादव ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि उसकी जमानत कोर्ट से मंजूर होने के बाद 15 जनवरी को जमानत सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष सरपतहा के पास भेजा गया, लेकिन उन्होंने कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए सत्यापन नहीं कराया और न कागजात भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed