फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   husband commited suicide by cut off by train after Wife dies due to brain hemorrhage in jaunpur love marriage seven years ago

यूपीः ब्रेन हेमरेज से हुई पत्नी की मौत, सदमे में पति ने भी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सात साल पहले किया था प्रेम विवाह

Thu, 26 Aug 2021 10:56 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 26 Aug 2021 10:56 AM IST
सार

ब्रेन हेमरेज से  पत्नी की मौत के बाद अजय कुमार (28) को गहरा सदमा लगा था। उसने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। घटना से पूरा गांव सन्न है। दोनों ने सात साल पहले प्रेम विवाह किया था। 

विज्ञापन
husband commited suicide by cut off by train after Wife dies due to brain hemorrhage in jaunpur love marriage seven years ago
शव के पास विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले से एक दर्दनाक वाकया सामने आया है। जहां पर पत्नी की मौत के बाद पति ने भी ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। पत्नी की चिता जली भी नहीं कि पति की मौत सूचना आने से गांव में हड़कंप मच गया। मामला सरपतहा थाना क्षेत्र के मयारी गांव का है। गांव निवासी अजय कुमार (28) की पत्नी रेखा (25) को बुधवार सुबह अचानक सिर में तेज दर्द होने लगा। धीरे-धीरे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। 

विज्ञापन


आननफानन परिजनों ने उसे शाहगंज स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज होने की बात कही।  एमआरआई टेस्ट के दौरान रेखा की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पति अजय पत्नी की मौत के बाद रो-रोकर बेसुध होने लगा। लोगों ने सांत्वना देकर उसे शांत कराया।
विज्ञापन


इसी बीच वह अस्पताल से कहीं गायब हो गया। परिजनों ने अस्पताल के आसपास तलाश की मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। अजय के गायब होने से निराश परिजन उसकी पत्नी का शव लेकर गांव चले आए। अंतिम संस्कार की तैयारी चल ही रही थी कि अजय की मौत की सूचना आने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन चित्कार कर उठे। घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 अजय ने बुधवार की रात सरसैयद इंटर कॉलेज के पास ट्रेन से कट कर खुदकुशी कर ली। उसकी जेब से बरामद दस्तावेजों से जीआरपी और शाहगंज पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी थी। गौरतलब है कि पिता की मौत के बाद बड़ा बेटा होने के कारण अजय घर की पूरी जिम्मेदारी संभालता था। उसका छोटा भाई विजय अभी कॉलेज में पढ़ता है।

अजय और रेखा ने करीब सात साल पहले प्रेम विवाह किया था। मृतक दंपति को छह साल का बेटा है। परिजनों के मुताबिक, दोनों का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को राम घाट जौनपुर में एक साथ किया जाएगा।

शाहगंज कोतवाली के दारोगा आर डी यादव ने कहा कि उक्त युवक का शव सर सैयद इंटर कॉलेज के समीप रेलवे लाइन पर कटा हुआ मिला। सूचना पर शव को कब्जे में लेकर उसके पास मिले पहचान पत्र पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed