फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Husband accused of beating father

Jaunpur News: पति पर लगाया पिता को पीटने का आरोप

Fri, 20 Dec 2024 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of beating father
केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता ने अपने पति और अन्य लोगों पर उसके पिता को शराब पिलाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन


तरियारी गांव निवासी साधना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो दिन पहले वह अपने मायके गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र गई थी। इस दौरान उसके पति विशाल और अन्य लोग वहां पहुंचे और उसके पिता को मुफ्तीगंज बाजार ले गए। वहां उन्होंने पिता को शराब पिलाई और पीटकर घायल कर दिया। साधना ने जब इस घटना की शिकायत अपने पति और ससुराल वालों से की, तो वे नाराज हो गए। आरोप है कि आधी रात को पति विशाल करीब 6 लोगों के साथ ससुराल पहुंचा और वहां के लोगों से मारपीट की। इतना ही नहीं, पति ने विवाहिता का गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। विवाद के दौरान आरोपी अपनी एक बाइक ससुराल में ही छोड़कर भाग गए। कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed