फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   How to nurture students

13 सौ रुपये में कैसे होगा छात्रों का पोषण

Fri, 04 Sep 2015 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Fri, 04 Sep 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
How to nurture students
मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए प्रत्येक मदरसे में प्रति वर्ष महज 13 सौ रुपये पोषण अनुदान के नाम पर दिया जाता है। पिछले साल वह भी किसी मदरसे को नहीं मिला।
विज्ञापन


दो चार को अपवाद मान लें तो जिले के मदरसों की दशा ठीक नहीं है। जिले में कुल 102 मदरसे संचालित हैं। इनमें 12 पहले से अनुदान सूची में हैं जबकि पांच को चालू वित्तीय वर्ष में अनुदान सूची में लिया गया है।
विज्ञापन


 गुरुवार को अमर उजाला ने जिले के मदरसों की पड़ताल की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। मडिय़ाहू में स्थित मदरसा जोहरुल उलूम में  पानी पीने के लिए भी कोई मुकम्मल इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यहां पांचवीं तक की कक्षा में कुल पांच सौ छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं। कमरों की हालत ऐसी है कि जमीन पर काई जमी है। शौैचालय की दशा भी बदतर है। ओवर हेड टैंक से पीने का पानी सप्लाई किया जाता है। खेतासराय में स्थित मदरसे के

प्रबंधक प्रबंधक सैय्यद ताहिर का कहना है कि सरकार अनुदान दे तो व्यवस्था बेहतर हो सकती है। मदरसों में मदद के नाम पर एमडीएम, ड्रेस और छात्रवृत्ति ही प्रमुख है। मुंगराबादशाहपुर, खेतासराय, शाहगंज, केराकत इलाके में भी अधिकतर


मदरसों की यही दशा है। हां शहर के मदरसा हनफिया में बच्चों के रहने और खाने  का इंतजाम मदरसा प्रशासन की ओर से किया गया है। जिस पर छात्रों ने भी संतोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed