{"_id":"6a00ce540536a3bade08d984","slug":"hotel-raided-ten-couples-arrested-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-154878-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: होटल पर छापा, पकड़े गए दस जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: होटल पर छापा, पकड़े गए दस जोड़े
विज्ञापन
मछलीशहर। रायबरेली जौनपुर हाईवे पर स्थित खजुरहट गांव के मोड़ पर संचालित एक होटल पर रविवार को पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापा मारा। यहां से 10 युवक और 10 युवतियों को पकड़ा गया। होटल संचालक के साथ ही हिरासत में लिए गए युवकों के विरुद्ध प्रशासनिक अधिकारी विधिक कार्रवाई कर रहे हैं।
नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव कोतवाली पुलिस के साथ होटल पर पहुंचे। होटल के कमरों से दस जोड़े पकड़े गए। इसको हिरासत में लेकर प्रशासनिक अधिकारी कोतवाली लौट आए। युवतियों को छोड़ दिया गया है। जबकि युवकों को कोतवाली में रखा गया है।
अधिकारियों के मुताबिक होटल में काफी लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने छापा मारा। कार्रवाई के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस युवकों के साथ होटल संचालक को भी कोतवाली ले आई है। नायब तहसीलदार विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि होटल में अनैतिक कार्य होने की शिकायत पर कार्रवाई की गई। होटल संचालक की भूमिका की जांच की जा रही हैं। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।