फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hot sun and humid heat, cattle over capacity in gaushalas

Jaunpur News: तेज धूप और उमस भरी गर्मी, गोशालाओं में क्षमता से अधिक पशु

Sun, 21 May 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hot sun and humid heat, cattle over capacity in gaushalas
छुट्टा गोवंश को संरक्षित करने के लिए जिले में बनाए गए अधिकांश गो-आश्रय स्थल में धूप और गर्मी से बचने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है। कई जगह क्षमता से अधिक पशुओं के होने से भी दिक्कतें हैं। जिले में छुट्टा गोवंश को संरक्षित करने के लिए 96 गो-आश्रय स्थल बनाए गए हैं। इसमें करीब 15 हजार 274 पशु संरक्षित हैं। अधिकांश गोशालाओं में क्षमता से अधिक गोवंश संरक्षित किए गए हैं। छाया, ठंडे पानी व हरे चारे के अभाव में पशुओं का स्वास्थ्य आए दिन बिगड़ता है। सुइथाकला स्थित सवायन गांव में बने अस्थायी गोशाला में गोवंश रखने की क्षमता 60 हैं, लेकिन वहां 85 गोवंश रखे गए हैं। कम्मरपुर में 70 पशु रखने की क्षमता है, लेकिन 135 पशु रखे गए हैं। सुइथाकलां में 90 की क्षमता है, लेकिन 145 पशु मौजूद हैं। उसरौली में 50 की क्षमता है जबकि 78 गोवंश रखे गए हैं। इन गोशालाओं में क्षमता से अधिक गोवंश होने से पशुओं को हरे चारे, ठंडे पानी व छाया के अभाव में इधर उधर भटकते रहते हैं। इस संबंध में सुइथाकला के प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल कुमार गौतम ने बताया कि 30 रुपये प्रति गोवंश भुगतान किया जाता है। उसी पैसे में पशुओं को चारा, पशु आहार दिया जाता है।
विज्ञापन

गौशाला में गर्म पानी पीने को मजबूर हैं गोवंश
केराकत। विकास खंड मुफ्तीगंज के ग्राम सभा पेसारा में गांगी नदी के किनारे खेतों के बीच में लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर पेसारा गौशाला बना है। यहां एक बछड़ा बीमार मिला। यहां पीने के पानी के नाम पर खुले में बने सीमेंट की टंकी में पानी भर दिया जाता है। केयरटेकर संतोष व प्रकाश ने बताया कि यहां विद्युत व्यवस्था नहीं है। दिन में पानी भरने के लिए कुछ देर के लिए जनरेटर चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed