फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hostel students created ruckus over bad food

खराब भोजन को लेकर हॉस्टल छात्रों ने किया हंगामा

Thu, 23 Jan 2020 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Hostel students created ruckus over bad food
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के हॉस्टल में फिर से खराब भोजन परोसने का मामला सामने आया है। बुधवार की शाम ओल्ड बीटेक हॉस्टल के छात्रों ने भोजन की गुणवत्ता को खराब ठहराते हुए हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि मेस में सङे आलू और दूषित सब्जियां परोसी जा रही हैं। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

ओल्ड बीटेक हॉस्टल में ढाई सौ छात्र रहते हैं। बुधवार की शाम छात्रों ने खराब भोजन परोसे जाने को लेकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर वार्डन बोर्ड पहुंच गए। छात्र उन्हें लेकर मेस के भीतर घुस गए। वहां पुराने आलू और सड़ी- गली सब्जियां और प्याज दिखाया। छात्रों ने मेंस संचालक पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि इसके पहले भी कई बार लापरवाही की गई। इसकी शिकायत वार्डन बोर्ड से भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वार्डन बोर्ड ने हंगामा कर रहे छात्रों को आश्वस्त किया कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed