फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Horrible incident with woman in jaunpur acid attack when filed after brok woman leg

महिला के साथ खौफनाक वारदात: जौनपुर में 20 दिन पहले महिला का पैर तोड़ा, पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया तो फेंका तेजाब

Wed, 19 Jan 2022 12:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 19 Jan 2022 12:38 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उस पर 20 दिन पहले भी हमला किया था। जमीन विवाद में उन्होंने महिला का पैर तोड़ दिया था। जिस पर प्लास्टर लगा हुआ है। जब आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया तो उस पर तेजाब फेंक दिया।

विज्ञापन
Horrible incident with woman in jaunpur acid attack when filed after brok woman leg
घायल महिला का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में मंगलवार रात पड़ोसियों ने महिला के ऊपर तेजाब फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। स्थानीय लोगों ने मछलीशहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती में कराया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने 20 दिन पहले उसका पैर तोड़ दिया था, जिस पर उसने उन पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसी बात से वे लोग खफा थे। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि रामपुर गांव में मंगलवार रात 10 बजे अचानक चीखने की आवाज सुनाई दी। जिसे सुनकर गांव के लोग घरों के बाहर आए तो पता चला कि आवाज राधेश्याम के घर की तरफ से आ रही है। वहां पहुंचे तो राधेश्याम की पत्नी किरण(30) तेजाब पड़ने की वजह से झुलस गई थी। वह शरीर पर तेजाब पड़ने की वजह से छटपटा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने तेजाब डालकर उसे मारने की कोशिश की। इस दौरान परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही उसे मछलीशहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पीड़िता के अनुसार, जमीनी विवाद को लेकर 20 दिन पहले भी पट्टीदारों ने हमला किया था। जिसमें उसका एक पैर टूट गया और इस समय प्लास्टर लगा है। पुलिस ने उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की थी। इधर मुकदमा दर्ज होने से नाराज आरोपियों ने घटना को अंजाम दे दिया।

कोतवाल मछलीशहर अश्विनी राय का कहना है महिला के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया है। रात में ही उसके बयान के आधार पर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed