फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Health department raid on private hospital

निजी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी

Wed, 13 Jul 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Health department raid on private hospital
शाहगंज स्थित नई आबादी मोहल्ले स्थित एक निजी मकान में लंबे समय से चल रहे निजी अस्पताल में मंगलवार को सीएचसी प्रभारी डा. रफीक फारुकी ने टीम के साथ पहुंचकर छापेमारी की। जांच के दौरान चिकित्सक रमेश यादव नदारद मिले। अस्पताल का पंजीकरण व जरूरी दस्तावेज भी अस्पताल के कर्मचारी नहीं दिखा सके। चिकित्साधीक्षक ने 24 घंटे के भीतर जरूरी कागज उपलब्ध कराए जाने संबंधित नोटिस देते हुए चेतावनी दी कि कागजात न दिखाने पर अस्पताल को सीज करने के साथ ही एफआइआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

रामअजोर ने अस्पताल में नीम हकीमों द्वारा इलाज करने की शिकायत की थी। साथ ही इसकी शिकायत आइजीआरएस पर भी दर्ज कराई गई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए सीएचसी के अधीक्षक डा. फारुकी अस्पताल पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान तमाम तरह की खामियां मिलीं। इस दौरान मरीजों से भी पूछताछ की गई। तकरीबन एक घंटे चले जांच के दौरान अस्पताल का पंजीकरण भी नहीं मिला, अस्पताल में आने वाले डाक्टरों जानकारी भी नहीं मिल सकी। एक महिला अस्पताल में भर्ती मिली जिसका आपरेशन किया गया था। सीएचसी प्रभारी की ओर आपरेशन करने वाले डाक्टर का नाम व उसकी डिग्री भी उपलब्ध कराने को कहा है। अस्पताल का मेडिकल स्टोर भी मानक के मुताबिक नहीं मिला। अधीक्षक ने बताया कि नियमों की अनदेखी कर अस्पताल संचालन करने को लेकर शिकायत मिली थी। जांच के दौरान कई खामियां मिली हैं। अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। ऐसा नहीं करने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed