{"_id":"6a5a8ac985897f0fda093022","slug":"headmasters-salary-withheld-after-finding-only-59-out-of-130-enrolled-students-jaunpur-news-c-193-1-jon1041-159183-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 130 नामांकित छात्रों में से 59 छात्र मिलने पर प्रधानाध्यापक का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 130 नामांकित छात्रों में से 59 छात्र मिलने पर प्रधानाध्यापक का वेतन रोका
विज्ञापन
जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने शुक्रवार को मुफ्तीगंज, केराकत और डोभी विकासखंड के आठ से अधिक परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। डोभी के स्कूल में 130 नामांकित छात्रों के सापेक्ष केवल 59 छात्र मिलने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया। साथ ही अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया।
इस दौरान प्राथमिक विद्यालय ओझैनिया और पूर्व माध्यमिक विद्यालय तरियारी में शिक्षकों की उपस्थिति, स्वच्छता, स्मार्ट क्लास संचालन, मध्याह्न भोजन और शैक्षणिक वातावरण संतोषजनक मिलने पर उन्होंने विद्यालय स्टाफ की सराहना की।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय घुरुहरी और प्राथमिक विद्यालय सरायवीरू में भी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। हालांकि, प्राथमिक विद्यालय चौरा में छात्रों का अधिगम स्तर कमजोर मिलने पर बीएसए ने शिक्षकों को शिक्षण कार्य में सुधार, नियमित अभ्यास कराने तथा कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। डोभी के कंपोजिट विद्यालय कूपा में 130 नामांकित छात्रों के सापेक्ष केवल 59 छात्र उपस्थित मिलने और पदीय दायित्वों में शिथिलता पाए जाने पर बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया। संवाद