फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Head and Dean should solve the problems of the students: Vice Chancellor

हेड और डीन कराएं विद्यार्थियों की समस्या का हल: कुलपति

Wed, 27 Apr 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Head and Dean should solve the problems of the students: Vice Chancellor
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बुधवार को कुलपति सभागार में बैठक की। बैठक में सभी संकाय अध्यक्ष और विभागाध्यक्ष को विभाग की छोटी-मोटी समस्याओं के लिए वार्षिक अनुरक्षण से काम कराने का निर्देश दिया गया। इस राशि का उपयोग कर विभाग अध्यक्ष और संकाय अध्यक्ष सभी कार्य करा सकेंगे, ताकि शिक्षकों और बच्चों को कोई समस्या ना आने पाए। कुलपति समस्याओं के प्रति काफी गंभीर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि विद्यार्थियों की समस्या का निराकरण हमारी प्राथमिकता है, इसलिए वार्षिक अनुरक्षण राशि दी जा रही है। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने आदेश जारी कर सभी विभागों से कहा है कि विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्या का समाधान करें। विद्यार्थी शिक्षक की बिना अनुमति के समस्याओं के लिए क्यों आंदोलन कर रहे हैं। इससे पठन-पाठन और प्रशासनिक कार्य बाधित हो रहा है और विश्वविद्यालय की छवि खराब हो रही है। उनकी समस्याओं का समाधान विभागाध्यक्ष स्तर पर ही हो जाना चाहिए। अगर नहीं होता है तो इसके लिए संबंधित लोग ही उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed